फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   political news agitation

Gorakhpur News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Tue, 01 Aug 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
political news agitation
गोरखपुर। प्रयागराज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित पत्रक भी सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महीनों से मणिपुर दंगे की आग में झुलस रहा है। इस घटना से आक्रोशित जनता और विपक्ष के नेता अगर अपनी आवाज उठा रहे हैं तो उनके खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान न केवल पुलिस ने प्रताड़ित किया गया बल्कि उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ऋषि यादव, प्रदेश प्रवक्ता अंकित पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष सुशांत शर्मा, अनिकेत सिंह, सोनू चौहान, सत्यम सिंह, सुधीर दूबे, अंकुर सिंह, सतीश श्रीवास्तव, आर्यन सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed