फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Policeman accused of Molested arrested in Gorakhpur

Gorakhpur: दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, प्रेमिका को छोड़कर दूसरी शादी करने के लिए आया था गांव

Sat, 25 Nov 2023 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Nov 2023 02:31 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि सात साल पूर्व से ही विनय यादव शादी का झांसा दे रहा था और हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक को अपना पति बताते हुए मंदिर में की गई शादी का फोटोग्राफ भी दिया, और कहा कि हम दोनों ने तीन साल पहले मंदिर में शादी की थी।

विज्ञापन
Policeman accused of Molested arrested in Gorakhpur
दुष्कर्म के आरोपी में गिरफ्तार सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोला इलाके के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही विनय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। आरोपी विनय यादव असम राइफल्स में सिपाही है। गोला थाने में उसकी प्रेमिका ने दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आरोपी विनय यादव अब प्रेमिका को छोड़कर दूसरी शादी करने की तैयारी में था। इसी के लिए वह घर भी आया था। उसका 24 नवंबर को तिलक और 27 नवंबर को शादी तय थी। इसकी जानकारी होने के बाद युवती ने पहले तो शादी करने के लिए संपर्क किया, लेकिन विनय ने इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंच गई और उसने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि सात साल पूर्व से ही विनय यादव शादी का झांसा दे रहा था और हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक को अपना पति बताते हुए मंदिर में की गई शादी का फोटोग्राफ भी दिया, और कहा कि हम दोनों ने तीन साल पहले मंदिर में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात न बनने पर युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed