फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police team arrests two miscreants after encounter in kushinagar

यूपी: कुशीनगर में डेढ़ घंटे के अंदर दो जगह मुठभेड़, पकड़े गए तीन बदमाश

Thu, 20 Aug 2020 07:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Police team arrests two miscreants after encounter in kushinagar
घटनास्थल पर पुलिस टीम व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर में बृहस्पतिवार की सुबह डेढ़ घंटे के अंदर जिले के रामकोला व सेवरही थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ लिया गया। तीनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


तीनों बदमाश छह अगस्त को लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास सराफा कृष्णा वर्मा से लूट के प्रयास और गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित थे। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लोगों ने पुलिस की इस साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे तीन बदमाशों के रामकोला थाना क्षेत्र में होने की सूचना पुलिस को मिली। रामकोला एसओ करुणेश प्रताप सिंह व स्वाट प्रभारी आनंद गुप्ता की टीम ने तलाश शुरू की। रामकोला-पडरौना मार्ग पर पुलिस की सक्रियता देख बदमाश ग्रामीण रास्ते से निकलने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बदमाशों के पैर में लगी गोली

पुलिस टीम ने बड़ी गंडक नहर के रास्ते परगन छपरा गांव के पास घेराबंदी कर दी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस टीम व बदमाशों का आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े जबकि एक बदमाश बाइक समेत भाग निकला।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान सिंटू सिंह निवासी जवहीं नरेंद्र थाना तरया सुजान तथा अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा (बिहार) के रूप में हुई। ये दोनों छह अगस्त को लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास सराफा कारोबारी कृष्णा वर्मा से लूट के प्रयास व गोली मारने के मामले में वांछित थे।

मौके पर पहुंचे एसपी ने भागे बदमाश की धरपकड़ के लिए भी सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल भेजने व जरूरी कार्रवाई की ही जा रही थी कि सेवरही पुलिस ने यहां से भागे तीसरे बदमाश को शिवाघाट पुल के पास घेर लिया। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की लेकिन एसओ सेवरही उमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए पैर में गोली मारकर बदमाश को पकड़ लिया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सराफा व्यापारी कृष्णा के साथ हुई घटना में शामिल एक युवक के पकड़े जाने के बाद तीनों के विषय में पुलिस को जानकारी मिली थी। इनके आपराधिक इतिहास का ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है।

रामकोला थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों का जिला अस्पताल व सेवरही क्षेत्र में घायल बदमाश का वहां के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन बदमाश पुलिस की अभिरक्षा में हैं। स्वस्थ होने पर इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed