{"_id":"5f985b508ebc3e74f62255ee","slug":"police-siezed-vehicle-playing-dj-system-gorakhpur-news-gkp3710162143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी की डीजे बजा रही गाड़ी पुलिस ने सीज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी की डीजे बजा रही गाड़ी पुलिस ने सीज की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी की डीजे बजा रही गाड़ी पुलिस ने सीज की
देवरिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मंगलवार की शाम सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी की डीजे बजा रही गाड़ी पुलिस ने बंद कर दी। इससे आक्त्रसेशित ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव में प्रशासन धांधली करा सकता हैं।
प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि चुनाव को लेकर प्रधानों को हड़काया जा रहा है। मंत्री अध्यापकों को धमका रहे हैं। ईवीएम बदलने की तैयारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई गड़बड़ी हुई तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम हनुमान मंदिर पर मेरी सभा थी। भाजपा के लोग सभा कर रहे थे। हमने कहा कि हमें आधे घंटे बोल लेने दीजिए तो पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने 10 मिनट का समय मांगा। मैं 15 मिनट तक खड़ा रहा लेकिन भाजपा के लोगों ने मंच नहीं छोड़ा। यही नहीं, मेरी गाड़ी पर लगा डीजे बंद कर दिया गया जबकि उसकी अनुमति है। उधर, एसपी डा. श्री पति मिश्र ने बताया कि डीजे बिना परमीशन बज रहा था। उसे सीज किया गया है।