फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police school organized by Amar Ujala Foundation at Stepping Stone School

पुलिस की पाठशाला: एएसपी ने बच्चों को दी जानकारी, बोले- सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें बचकर; बरतें सावधानी

Sat, 26 Aug 2023 03:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Aug 2023 03:44 PM IST
सार

एएसपी ने कहा कि अगर आपके साथ सोशल मीडिया पर किसी तरह की घटना हो जाती है तो सबसे पहले अपने परिजनों को इसकी सूचना दें। इसके बाद साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
Police school organized by Amar Ujala Foundation at Stepping Stone School
पुलिस की पाठशाला में बच्चों से वार्ता करते एएसपी आदित्य - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आप मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो पब्लिक की जगह प्राइवेट अकाउंट बनाएं। प्राइवेट अकाउंट ज्यादा सुरक्षित है। सोशल मीडिया बहुत काम की है, लेकिन इसके नफा-नुकसान का आकलन जरूरी है। सावधानी बरतेंगे तभी जालसाजों से बच पाएंगे। अपना फोटो या वीडियो सोच समझकर ही पोस्ट करें, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


ये बातें एएसपी आईपीएस आदित्य सिंह ने कही। वह शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सूर्यकुंड स्थित स्टेपिंग स्टोन स्कूल में आयोजित ''पुलिस की पाठशाला'' कार्यक्रम में विद्यार्थियों से साइबर क्राइम पर संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पांच साल से जर्जर प्राइवेट वार्ड में इलाज करा रहे थे अमरमणि, पत्नी को भी यहीं किया गया शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि अगर आपके साथ सोशल मीडिया पर किसी तरह की घटना हो जाती है तो सबसे पहले अपने परिजनों को इसकी सूचना दें। इसके बाद साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएं।

एएसपी ने बच्चों को ठगी से संबंधित कई उदाहरण भी दिए, ताकि वे इससे बच सके। इस मौके पर स्कूल के निदेशक राजीव गुप्ता, प्रिंसिपल अपनीत गुप्ता, प्रियंका, अभिषेक राय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: रिहाई के बाद भावुक हुए पूर्व मंत्री अमरमणि, बोले- भगवान का शुक्र है कि घरवालों से मिला दिया

बच्चों ने पूछे सवाल, एएसपी ने दिए जवाब

सवाल : आशीष श्रीवास्तव ने पूछा-भविष्य में साइबर अटैक से बचने के लिए सरकार की ओर से क्या इंतजाम किए जा रहे हैं?
जवाब : साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञों द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। हमारे विशेषज्ञ कई तरह के साइबर अटैक को रोकते हैं।
सवाल : कनक पांडेय ने पूछा-अगर किसी लड़की के साथ सोशल मीडिया पर कोई घटना हो जाए और वह बिना परिजनों के बताए कार्रवाई चाहती हो तो वह क्या करे?
जवाब : अगर आपके साथ किसी भी तरह के साइबर अपराध या ठगी होती है तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1930 पर दें, लेकिन घटना की जानकारी परिजनों को भी दें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed