{"_id":"6486b768da7afac6c304ae5a","slug":"police-registered-dowry-harassment-case-on-four-people-including-husband-2023-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फेसबुक पर प्यार, शादी की फिर घर से निकाला, महिला ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेसबुक पर प्यार, शादी की फिर घर से निकाला, महिला ने दर्ज कराया केस
Mon, 12 Jun 2023 11:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:42 AM IST
सार
गोरखनाथ इलाके की एक महिला ने दी गई तहरीर में लिखा है कि शशांक मिश्रा से फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हुई। फिर वह मिलने जुलने लगा। शादी का झांसा देकर कई महीने तक शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर कोई ना कोई बहाना बना कर टाल जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर प्यार, शादी और धोखे का एक और मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया। मंदिर में शादी की। इसके बाद दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया और फिर दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
शनिवार को शाहपुर पुलिस झरना टोला निवासी पति शशांक मिश्रा, सास गीता देवी, ससुर अवधेश और भसुर राहुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके की एक महिला ने दी गई तहरीर में लिखा है कि शशांक मिश्रा से फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हुई। फिर वह मिलने जुलने लगा। शादी का झांसा देकर कई महीने तक शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, बचाने गए दो युवक भी डूबे
शादी का दबाव बनाने पर कोई ना कोई बहाना बना कर टाल जाता था। कई बार कहने के बाद 18 जनवरी को जटाशंकर स्थित काली मंदिर में शादी की। 20 जनवरी को तहसील में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया।
महिला ने तहरीर में लिखा है कि घर ले जाने के बाद दो महीने सब ठीक रहा। उसके बाद पति, सास-ससुर और भसुर ने 15 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया और बोले कि तुम छोटी जाति की हो और दहेज भी नहीं लाई हो। पति शशांक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। शनिवार की शाम पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
महिला ने तहरीर में लिखा है कि घर ले जाने के बाद दो महीने सब ठीक रहा। उसके बाद पति, सास-ससुर और भसुर ने 15 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया और बोले कि तुम छोटी जाति की हो और दहेज भी नहीं लाई हो। पति शशांक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। शनिवार की शाम पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।