फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police registered dowry harassment case on four people including husband

UP: फेसबुक पर प्यार, शादी की फिर घर से निकाला, महिला ने दर्ज कराया केस

Mon, 12 Jun 2023 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jun 2023 11:42 AM IST
सार

गोरखनाथ इलाके की एक महिला ने दी गई तहरीर में लिखा है कि शशांक मिश्रा से फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हुई। फिर वह मिलने जुलने लगा। शादी का झांसा देकर कई महीने तक शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर कोई ना कोई बहाना बना कर टाल जाता था।

विज्ञापन
police registered dowry harassment case on four people including husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर प्यार, शादी और धोखे का एक और मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया। मंदिर में शादी की। इसके बाद दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया और फिर दूसरी शादी कर ली।

विज्ञापन


शनिवार को शाहपुर पुलिस झरना टोला निवासी पति शशांक मिश्रा, सास गीता देवी, ससुर अवधेश और भसुर राहुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके की एक महिला ने दी गई तहरीर में लिखा है कि शशांक मिश्रा से फेसबुक के जरिए बातचीत शुरू हुई। फिर वह मिलने जुलने लगा। शादी का झांसा देकर कई महीने तक शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, बचाने गए दो युवक भी डूबे
 

शादी का दबाव बनाने पर कोई ना कोई बहाना बना कर टाल जाता था। कई बार कहने के बाद 18 जनवरी को जटाशंकर स्थित काली मंदिर में शादी की। 20 जनवरी को तहसील में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया।

महिला ने तहरीर में लिखा है कि घर ले जाने के बाद दो महीने सब ठीक रहा। उसके बाद पति, सास-ससुर और भसुर ने 15 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया और बोले कि तुम छोटी जाति की हो और दहेज भी नहीं लाई हो। पति शशांक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। शनिवार की शाम पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed