{"_id":"5ef4877f70c7150983712e93","slug":"police-recovered-fine-for-driving-two-wheeler-without-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: बिना मास्क पहने दोपहिया वाहन चलाना पड़ा भारी, ऐसे वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Alert: बिना मास्क पहने दोपहिया वाहन चलाना पड़ा भारी, ऐसे वसूला गया जुर्माना
Thu, 25 Jun 2020 04:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर (हरनहीं)।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर (हरनहीं)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
बिना मास्क वाले चालकों का चालान काटती पुलिस।
- फोटो : विवेक शुक्ला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस प्रशासन मास्क लगाने के लिए लोगों से सख्ती से पेश आ रही है। इसकी क्रम में पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है। वहीं बिना माक्स लगा कर चलने वालों के खिलाफ बांसगांव थाना में वाहन चेकिंग की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हरनही चौकी इंचार्ज अभय पांडे ने बहुरीपार चौराहे पर गुरुवार को बिना माक्स लगाए बाइक चलाने लोगों से 1600 रुपए का जुर्माना वसूला। साथ ही एक दोपहिया वाहन का ई-चालान 13 सौ रुपए का काटा गया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के हरनहीं, भैंसा बाजार दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि बिना माक्स लगाए दुकान पर बैठते हैं या बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान देते हैं तो आप लोगों का भी चालान काटा जाएगा। मौके पर हरनहीं चौकी के कांस्टेबल संजय यादव, रमेश, पिंटू, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन