{"_id":"61af49febb939e3cb517eafb","slug":"police-ran-on-the-news-of-the-girl-being-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवती को बेचे जाने की खबर पर दौड़ी पुलिस, उधर घरवालों की रजाबंदी से हो रही शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवती को बेचे जाने की खबर पर दौड़ी पुलिस, उधर घरवालों की रजाबंदी से हो रही शादी
Tue, 07 Dec 2021 05:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Dec 2021 05:18 PM IST
सार
दरअसल, इस इलाके में हरियाणा में लड़कियों को बेचे जाने के मामले अक्सर सामने आ जाते है इस वजह से पुलिस तत्काल पहुंची लेकिन युवती और घरवालों ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के महादेव झारखंडी मंदिर में शादी के दौरान ही मंगलवार को किसी ने युवती को बेचकर शादी करने की सूचना दे दी। सूचना पाते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि लड़की के घरवालों की रजामंदी से शादी हो रही है किसी ने शादी रुकवाने को फर्जी सूचना दे दी थी। हालांकि हरियाणा से शादी को आए परिवार होने की वजह से लड़की के उम्र की भी जांच की गई। बालिग होने पर पुलिस लौट गई।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से एक युवक का पूरा परिवार मंदिर में शादी करने को पहुंचा था। मंगलवार को होने वाली शादी में रानीडीहा की रहने वाली युवती का परिवार भी शामिल हुआ। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि चार लाख रुपये में युवती बेची जा रही है। यह सूचना पाते ही पुलिस दौड़ पड़ी।
दरअसल, इस इलाके में हरियाणा में लड़कियों को बेचे जाने के मामले अक्सर सामने आ जाते है इस वजह से पुलिस तत्काल पहुंची लेकिन युवती और घरवालों ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया। फिर उम्र की जांच में युवती बालिग पाई गई और पुलिस लौट आई। युवती के घरवालों ने बताया कि जिस युवक से शादी हो रही है वह दूर का रिश्तेदार है।