{"_id":"65bc77224a85b958b00e0a56","slug":"police-radio-operator-exam-solver-arrested-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, एक लाख में तय था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, एक लाख में तय था सौदा
Fri, 02 Feb 2024 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:31 AM IST
सार
पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में बृहस्पतिवार को धर्मशाला है। के राष्ट्रीय ऑनलाइन सेंटर से पुलिस ने संतकबीरनगर निवासी सॉल्वर को गिरफ्तार किया। वह एक लाख रुपये लेकर दूसरे की जगह परीक्षा देने बैठा था। उसके पास से कूटरचित प्रवेश पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सॉल्वर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा में बृहस्पतिवार को धर्मशाला है। के राष्ट्रीय ऑनलाइन सेंटर से पुलिस ने संतकबीरनगर निवासी सॉल्वर को गिरफ्तार किया। वह एक लाख रुपये लेकर दूसरे की जगह परीक्षा देने बैठा था। उसके पास से कूटरचित प्रवेश पत्र बरामद हुआ है।
विज्ञापन
केंद्र निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान संतकबीरनगर के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तेनुआराय गांव निवासी विजय राय के रूप में हुई है। वह अवनीश यादव की जगह परीक्षा देने बैठा था। अवनीश की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से प्रवेश पत्र, आधार कॉर्ड, प्रोफॉर्मा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज बौलिया, रेलवे कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय ऑनलाइन सेंटर पर बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में महराजगंज के कमसिन खुर्द, पनियरा निवासी अवनीश को परीक्षा देनी थी, उसकी जगह विजय कुमार राय परीक्षा दे रहा था। संदेह होने पर पूछताछ की गई तो पता चला कि विजय खलीलाबाद के एनसीए कोचिंग में 2010 से 2022 तक पढ़ात्ता था, उसी समय अवनीश से परिचय हुआ। उसी के कहने पर एक लाख रुपये लेकर उसके स्थान - पर परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक सॉल्वर को शाहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी जगह परीक्षा में शामिल हुआ था, उसकी तलाश की जा रही है।