फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police punished 567 criminals by becoming advocates in court

UP News: कोर्ट में पैरवीकार बन पुलिस ने 567 मुजरिमों को दिलाई सजा, 138 लोगों को मिला आजीवन कारावास

Mon, 05 Sep 2022 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Sep 2022 11:53 AM IST
सार

गोरखपुर में 33 मामलों में 78 को आजीवन कारावास, 22 मामलों में 31 को 10 साल की सजा, 13 मामलों में 27 लोगों को सात साल की सजा व 118 बदमाशों को सात साल से कम की सजा हुई है।

विज्ञापन
Police punished 567 criminals by becoming advocates in court
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कोर्ट में साक्ष्यों के साथ पैरवीकार बन पुलिस जनवरी से अगस्त तक 567 मुजरिमों को सजा दिलाने में सफल रही है। रेंज (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज) में जनवरी से अगस्त तक सजा दिलाने का विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें हत्या, दुष्कर्म और दहेज हत्या जैसे 375 मुकदमों में 567 मुलजिमों को सजा हुई। इसके तहत पुलिस को कामयाबी मिलने के बाद डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने रेंज के सभी जिलों के मॉनिटरिंग सेल को प्रोत्साहित किया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआईजी के आदेश पर विशेष अभियान चलाया गया था। गोरखपुर में 33 मामलों में 78 को आजीवन कारावास, 22 मामलों में 31 को 10 साल की सजा, 13 मामलों में 27 लोगों को सात साल की सजा व 118 बदमाशों को सात साल से कम की सजा हुई है।
विज्ञापन


देवरिया जिले में 14 मुकदमों में 39 को आजीवन कारावास, नौ मामलों में 14 को 10 साल की सजा, पांच को सात वर्ष की सजा और 118 लोगों को सात साल से कम की सजा हुई है। कुशीनगर जिले में नौ मामलों में 14 को आजीवन कारावास, आठ मामलों में 10 को 10 साल की सजा, सात को सात साल की सजा व 30 लोगों को सात साल से कम सजा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह महराजगंज में सात मामलों में सात को आजीवन कारावास, पांच मामलों में पांच को 10 साल की सजा, चार को सात साल की सजा व 60 बदमाशों को सात साल से कम की सजा हुई है।


डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि गंभीर अपराध के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की मॉनिटरिंग सेल प्रभावी पैरवी कर रही है। कोर्ट में लगातार पैरवी का असर है कि हत्या, दुष्कर्म, दहेज हत्या जैसे मामलों में ज्यादातर आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। आगे भी पुलिस की यह मुहिम जारी रहेगी। जनवरी से अगस्त तक न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का विशेष अभियान चलाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed