फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police opened history sheet of six miscreants in gorakhpur

गोरखपुर: पुलिस ने छह बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने की कार्रवाई

Mon, 12 Sep 2022 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Sep 2022 12:10 PM IST
सार

बांसगांव के भिउरा निवासी राजेश मौर्या, सुरेंद्र मौर्या की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। दोनों पर हत्या, आपराधिक साजिश, हत्या की कोशिश और गैंगस्टर का केस दर्ज हैं। सहजनवां इलाके के बनकटिया निवासी शशिकपूर साहनी पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा के तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police opened history sheet of six miscreants in gorakhpur
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिला पुलिस ने छह बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। हत्या, जालसाजी, चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त बदमाशों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की गई है। अब इनकी नियमित निगरानी की जाएगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर यह कार्रवाई बांसगांव, सहजनवां, रामगढ़ताल, सिकरीगंज और हरपुद बुदहट पुलिस ने की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बांसगांव के भिउरा निवासी राजेश मौर्या, सुरेंद्र मौर्या की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। दोनों पर हत्या, आपराधिक साजिश, हत्या की कोशिश और गैंगस्टर का केस दर्ज हैं। सहजनवां इलाके के बनकटिया निवासी शशिकपूर साहनी पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


रामगढ़ताल के बड़गो निवासी इरफान अली पर चोरी, लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। सिकरीगंज के मलांव निवासी जयकिशुन पर चोरी के चार मुकदमे हैं, पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी पहले की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपुर बुदहट इलाके के रघुनाथपुर निवासी राजेश उर्फ पप्पू शुक्ला पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या की कोशिश के दो और एससी/एसटी एक्ट भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed