{"_id":"636b49cf8b872975de2edd32","slug":"police-opened-history-sheet-of-six-miscreants-in-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस ने छह बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, गंभीर मुकदमे हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस ने छह बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, गंभीर मुकदमे हैं दर्ज
Wed, 09 Nov 2022 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:04 PM IST
सार
रामगढ़ताल के गौतम विहार विस्तार निवासी उत्सव राय, गोला के राजगढ़ निवासी इजहार, राजघाट के पहाड़पुर निवासी शहनवाज उर्फ शानू, सिकरीगंज के बारीगांव निवासी राजेश, कैंपियरगंज के नुरुद्दीनचक निवासी नागेंद्र चौहान और जंगल बब्बन निवासी शाहिद अली की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराध में संलिप्ता पाए जाने पर पुलिस ने छह बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी। रामगढ़ताल, गोला, राजघाट, सिकरीगंज और कैंपियरगंज पुलिस ने बदमाशों को हिस्ट्रीशीट ए (सक्रिय बदमाश) की सूची में डालकर निगरानी शुरू कर दी है। अब इन्हें भी हर रविवार को थाने पर होने वाली दुराचारी सभा में आना होगा।
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल के गौतम विहार विस्तार निवासी उत्सव राय, गोला के राजगढ़ निवासी इजहार, राजघाट के पहाड़पुर निवासी शहनवाज उर्फ शानू, सिकरीगंज के बारीगांव निवासी राजेश, कैंपियरगंज के नुरुद्दीनचक निवासी नागेंद्र चौहान और जंगल बब्बन निवासी शाहिद अली की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
पुलिस के मुताबिक, शाहिद पर तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें पशु तस्करी भी शामिल है। नागेंद्र पर 10 मुकदमे हैं, जिसमें लूट के कई मामले हैं। राजेश पर छह मुकदमे हैं, यह शातिर चोर है। शहनवाज पर नौ मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें रंगदारी, मारपीट, बलवा जैसे केस हैं। उत्सव राय पर आठ मुकदमे हैं, जिसमें मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश जैसे मामले शामिल हैं। गोला के इजहार पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। यह भी शातिर लुटेरा है।