{"_id":"618df540c44c0e2e7974dafd","slug":"police-not-arrest-accused-in-case-of-attack-on-nagar-panchayat-president-and-associate-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत पर हमले का मामला: पुलिस दे रही दबिश, नहीं मिल रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत पर हमले का मामला: पुलिस दे रही दबिश, नहीं मिल रहे आरोपी
Fri, 12 Nov 2021 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:31 AM IST
सार
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर प्रथम गांव के मल्लाह टोली में बीते सोमवार शाम को नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह से मिलने उनके गांव लक्ष्मीपुर पहुंचे थे। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के जेसीबी को लेकर कुछ लोगों का विवाद हो गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके सहयोगी पर हुए हमले के मामले में छह में से पांच आरोपी को पुलिस खोज नहीं पा रही है। जबकि इस हाई प्रोफाइल मामले में स्वयं विधायक के कहने पर केस दर्ज हुआ था। एक दिन पहले ही घायल चेयरमैन से मिलने गए सांसद ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी से वार्ता करने की बात कही थी। हालांकि कैंपियरगंज पुलिस इस मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने की बात कह रही है।
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर प्रथम गांव के मल्लाह टोली में बीते सोमवार शाम को नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह से मिलने उनके गांव लक्ष्मीपुर पहुंचे थे। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के जेसीबी को लेकर कुछ लोगों का विवाद हो गया था।
घटना की जानकारी लेने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके एक सहयोगी को आरोपित पक्ष ने पीटकर घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर विधायक फतेह बहादुर सिंह सीएचसी पहुंचे और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कराया। इसके साथ ही कैंपियरगंज पुलिस को घटना की सूचना देकर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन, रामनयन, सीताराम, भग्गू, श्यामलाल और गंगा निषाद के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। लेकिन अभी तक इस मामले में केवल एक आरोपी अर्जुन को ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। शेष आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं पुलिस का दावा है कि वह हर दिन गांव में दबिश दे रही है। आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं। छठ पर्व पर भी आरोपी अपने घर नहीं आए थे। पुलिस जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।