{"_id":"5e6b99db8ebc3ea7ed38d52e","slug":"police-man-left-duty-due-to-family-quarrel-in-khajni","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से दरोगा ड्यूटी छोड़कर पहुंच गया था अपने गांव, पत्नी ने फैलाई थी ये गलत अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से दरोगा ड्यूटी छोड़कर पहुंच गया था अपने गांव, पत्नी ने फैलाई थी ये गलत अफवाह
Sat, 14 Mar 2020 01:44 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:44 PM IST
सार
- बुधवार को लौटे दरोगा ने बताया कि पारिवारिक समस्या की वजह से गए थे गांव
- पुलिस का दावा- अब तक की जांच में युवती के साथ जाने की बात साबित नहीं हुई
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीनबंधु प्रसाद किसी युवती के साथ नहीं गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दरोगा को बदनाम करने के लिए उनके किसी युवती के साथ जाने का अफवाह उड़ाया गया था। असल में वह पारिवारिक समस्याओं से परेशान हैं और इसी वजह से बलिया जिला स्थित गांव गए थे। बुधवार को लौटने पर सीओ ने दरोगा से पूछताछ की, जिसमें यह बात पता चली। दरोगा दोबारा छुट्टी लेकर गांव चले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पत्नी ने विवाद के बाद दरोगा के किसी युवती के साथ जाने का आरोप लगाया था। मुमकिन है कि दरोगा पर बिना बताए छुट्टी पर जाने के मामले में कार्रवाई हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, खजनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर दीनबंधु प्रसाद बीते पांच मार्च से किसी को बिना कुछ बताए गैरहाजिर हो गए थे।
विज्ञापन
थानेदार ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। थानेदार ने गैरहाजिर होने की रिपोर्ट भी लिख दी थी। आठ मार्च को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बीच दरोगा की पत्नी ने आरोप लगाया कि वह किसी युवती के साथ चले गए हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो एसएसपी ने एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव को जांच सौंपी।
विज्ञापन
बुधवार को दरोगा थाने लौट आए। सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि दरोगा का कहना है कि वह पारिवारिक उलझनों की वजह से गांव गए थे। युवती के साथ जाने का पत्नी का आरोप गलत है। दरोगा अब अवकाश लेकर गांव गए हैं। उनके लौटने के बाद मामले में जांच आगे बढ़ेगी।