फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police ki pathshala

पुलिस साथ खड़ी है, आगे बढ़ें छात्राएं

Fri, 20 May 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
police ki pathshala
पुलिस साथ खड़ी है, आगे बढ़ें छात्राएं
विज्ञापन

रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/ भवानीगंज। छात्राएं अपने को कमजोर न समझें, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनकर किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें। समाज में कहीं भी बालिकाओं के साथ किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना या छींटाकशी हो तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ये बातें सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहीं। वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस पाठशाला में विचार व्यक्त कर रहे थे।
सीओ ने कहा कि बेटियां आगे बढ़ें, कोई भी अराजक तत्व आपके रास्ते में बाधक बनता है तो पुलिस आपके साथ खड़ी है। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। थानाध्यक्ष भवानीगंज महेश सिंह, प्रधानाचार्य काजी अहमद फरीद अब्बासी ने छात्राओं से संवाद किया।
विज्ञापन

----
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला के माध्यम से आज हमें सरकार की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। यहां मिली जानकारी को अपने परिवार के लोगों को बताकर उन्हें भी जागरूक किया जाएगा। उत्पीड़न और ज्यादती नहीं सही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नूर फातिमा, कक्षा 12
---------
ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर कॉलेज पर आयोजित करवाना चाहिए। इसके जरिए न सिर्फ सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी, बल्कि अधिकारियों की ओर से छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास को जागृत भी किया जा सकता है। आज के कार्यक्रम से हमें अच्छी जानकारी मिली है, जिसे अपनी सहेलियों को भी बताएंगे और महिला सुरक्षा के लिए बताई गई जानकारी को नोट कर लिया है। संकट की स्थिति में ऐसी जानकारी काम आएगी।
- रोशनी वर्मा, कक्षा 10
-------
अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला के जरिए पता चला कि कहीं पर भी छींटाकशी या उत्पीड़न जैसी वारदात हो तो पुलिस के डायल 112 नंबर और महिला सुरक्षा के 1090, 181 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सूचना दी जाए सकती है। ऐसा करने पर पुलिस की मदद मिलेगी, यह जानकर अच्छा लग। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपनी डायरी में नोट कर लिया है, जिसे घर पर अपनी बहन और परिवार के सदस्यों को भी बताएंगे।

- शालिनी शर्मा, कक्षा 10
--------
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के जरिए पुलिस अधिकारियों ने हमारे अंदर आत्मविश्वास और आत्मबल पैदा करने का काम किया है। हम अपनी सुरक्षा और अधिकार सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपनी सहेलियों और परिजनों से साझा करेंगे। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए, जिससे समाज में महिला उत्पीड़न और अपराध पर अंकुश लगे।
-तान्या भट्ट, कक्षा 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed