फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police in election duty unclaimed dead bodies not identified

UP Election 2022: चुनाव ड्यूटी में पुलिस, लावारिस शवों की नहीं हुई पहचान

Sat, 05 Mar 2022 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Mar 2022 12:57 PM IST
सार

 एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शवों के शिनाख्त की कोशिश में पुलिस लगी है। जल्द ही पहचान कर लेगी।

 

विज्ञापन
Police in election duty unclaimed dead bodies not identified
गोरखपुर पुलिस। सांकेतिक - फोटो : iStock

विस्तार

फरवरी में एक माह के भीतर मिले छह शवों की पहचान नहीं हो पाई। चुनाव ड्यूटी में पुलिस के होने की वजह से यह काम पूरी तरह बाधित रहा।  लावारिस शवों का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया, लेकिन मृत व्यक्ति कौन था, कहां से आया था, इन सब सवालों का जवाब खोजना अभी बाकी है।

विज्ञापन


नौ फरवरी को एक ही दिन जिले में तीन लावारिस शव मिले थे, लेकिन एक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि, इनमें से किसी में भी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई थी। इनके अलावा कुछ शव नाले में मिले थे, जिनमें चोट के निशान होने की वजह भी हादसा ही बताया गया। मगर, शव किसके थे, यह आज तक पुलिस पता नहीं लगा सकी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शवों के शिनाख्त की कोशिश में पुलिस लगी है। जल्द ही पहचान कर लेगी।

विज्ञापन

केस एक

9 फरवरी को शाहपुर इलाके के जेल टॉवर नंबर तीन के पास नवनिर्मित नाले में 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पास के ही लोगों ने देखा था। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश भी की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो

9 फरवरी को कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास नाले में 50 वर्षीय शख्स का शव मिला। काफी कोशिशों के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। तब पुलिस ने बताया कि वह पुल पर लेट गया था और फिर अचानक नाले में गिरने से उसकी मौत हुई थी।

केस तीन

10 फरवरी को चिलुआताल इलाके के जंगल बहादुर अली शेखपुरवा में 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना था। पुलिस ने शिनाख्त की काफी कोशिश की थी, लेकिन अभी तक पहचान नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed