अंडरग्राउंड क्राइम: माफिया विनोद की संपत्ति की मिली जानकारी, अब कुर्की की कार्रवाई में जुटी पुलिस
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर में विनोद की कुछ संपत्तियां चिह्नित की गईं हैं। संपत्ति को जब्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ विनोद के केस में जमानत लेने वालों की भी सूची तैयार की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के टॉप 61 बदमाशों की सूची में शामिल 50 हजार का इनामी माफिया विनोद उपाध्याय का कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगा है। माफिया की तलाश में एसओजी के अलावा गुलरिहा और शाहपुर पुलिस की टीमें लगातार दबिश डाल रही है। वहीं, एसटीएफ को भी लगाया गया है। पुलिस को विनोद के गोरखपुर में कुछ नई संपत्तियों की जानकारी मिली है। जिसकी जब्ती की कार्रवाई में भी पुलिस टीम जुट गई है। इसके साथ ही जमानतदारों की भी सूची तैयार की ली गई है, अब उनसे भी पूछताछ होगी।
माफिया विनोद उपाध्याय जिले की पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ है। गोरखपुर में टॉप 5 माफियाओं में शामिल विनोद उपाध्याय विनोद पर वर्तमान में 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। हाल के 13 दिनाें में पुलिस ने विनोद पर गुलरिहा और शाहपुर में कुल मिलाकर तीन केस दर्ज किए हैं।
पुलिस को पहले से एनबीडब्ल्यू में उसकी तलाश है। पुलिस को उम्मीद थी कि वह विनोद को बहुत जल्द पकड़ लेगी, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद करीब 13 दिन से विनोद पुलिस को छका रहा है। कहीं, माफिया अजीत शाही और सुधीर सिंह की तरह विनोद भी कोर्ट में सरेंडर न कर दे, पुलिस ने गोरखपुर-बस्ती परिक्षेत्र के सभी कचहरियों पर निगरानी बढ़ा दी है।
इसे भी पढ़ें: फेरों से पहले दूल्हे की इस हरकत से हैरान हुए लोग, दुल्हन बोली- चाहे कुछ हो जाए...अब नहीं करनी इससे शादी
माफिया राकेश के मामले में सिपाहियों की गवाही
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर में विनोद की कुछ संपत्तियां चिह्नित की गईं हैं। संपत्ति को जब्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ विनोद के केस में जमानत लेने वालों की भी सूची तैयार की गई है। अब जमानतदारों पर शिकंजा कसने के लिए उनके रिकार्ड भी जुटाए जा रहे हैं।
कोर्ट में हाजिर होने के बाद माफिया राकेश यादव पर दर्ज केस पर पुलिस ने प्रभावी करना शुरू कर दिया है। गुलरिहा थाने में वर्ष 2020 में दर्ज गैंगस्टर केस में माफिया को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में पैरवी तेज कर दी गई है। बुधवार को दो सिपाहियों की कोर्ट में गवाही होनी है। इनकी गवाही के बाद पुलिस केस के ट्रायल को अपने अधिवक्ता की मदद से तेज कराने की कोशिश करेगी।