फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught more four Afghan citizen in gorakhpur

गोरखपुर में चार और पकड़े गए अफगानी नागरिक, लंबे समय से ऐसे कर रहे गुजारा, जानें कैसे हुआ खुलासा

Sun, 19 Apr 2020 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Apr 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Police caught more four Afghan citizen in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली इलाके के बक्शीपुर और अलीनगर से पुलिस ने चार और अफगानी नागरिकों को शनिवार को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को हिरासत में लिए गए नागरिकों के पास से यहां के रहने के प्रमाण मिले हैं और वह फेरी का काम करते थे। एलआईयू से भी उनकी रिपोर्ट आ गई है। पुलिस एक-एक नागरिक की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अब तक हिरासत में लिए गए आठ अफगानी नागरिक जिले में लंबे समय से रह रहे हैं। उनके पास अफगानिस्तान के कागजात हैं साथ ही उनका परिवार भी यहीं रहता है। उन्होंने फेरी का कारोबार फैला रखा है और नियमानुसार भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया है।
विज्ञापन


पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम इनसे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को जगरनाथपुर से हिरासत में लिए गए नागरिकों ने ही अपने साथियों का नाम बताया था। जिसके बाद पुलिस उन्हें भी पकड़कर कर लाई है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि उनके यहां रहने के प्रमाण मिले हैं। नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है। फेरी का काम लंबे समय से कर रहे हैं। फिर भी एलआईयू और पुलिस संयुक्त रूप से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed