फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police caught Fake voter ID card maker in Gorakhpur

फर्जीवाड़ा: 15 करोड़ के मकान का दस हजार में कराया बैनामा, ऐसे हुआ केस का खुलासा

Wed, 24 Mar 2021 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Mar 2021 10:05 AM IST
सार

  • मकान मालिक की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर की जालसाजी
  • फर्जी मतदाता पहचानपत्र बनाने वाला पकड़ा गया, बैनामा कराने वाल फरार

 

विज्ञापन
Police caught Fake voter ID card maker in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में मकान मालिक की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर दो लोगों ने उनके 15 करोड़ रुपये के मकान का बैनामा महज दस हजार रुपये में करा लिया। मामले में कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपित कोतवाली के ख़ूनीपुर नखास निवासी शशिकांत शर्मा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि शशिकांत ने फर्जी मतदाता पहचानपत्र बनाया था। जबकि बैनामा कराने के आरोपित अंशुमान त्रिपाठी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, कोतवाली इलाके के ध्रुव कुमार गुप्ता मानसिक रूप से कमजोर बताए जाते हैं। आरोप है कि उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाकर फर्जी मतदाता पहचानपत्र बनवाया गया। इसके बाद कोतवाली स्थित उनके 15 करोड़ की कीमत के मकान को दो लाख रुपये में बैनामा कराने की बात लिखकर केवल 10 हजार रुपये देकर अंशुमान त्रिपाठी ने बैनामा करा लिया।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने 22 मार्च को जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य आरोप में केस दर्ज किया। कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज व कैंट पुलिस ने फर्जी मतदाता पहचानपत्र बनाने के आरोपित शशिकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस बैनामा कराने के आरोपित की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed