फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police case registered for 11 lakh sugar stolen from truck parked on forelane

गोरखपुर: फोरलेन पर खड़े ट्रक से 11 लाख की चीनी चोरी, केस दर्ज

Sun, 09 Aug 2020 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 Aug 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
police case registered for 11 lakh sugar stolen from truck parked on forelane
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के खजनी के छपिया फोरलेन पर खड़े ट्रक से गुरुवार की देर रात 11 लाख रुपये कीमत की 600 बोरी चीनी चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह चालक गाड़ी के पास पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने व्यवसायी और पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस व्यवसाई की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
खजनी के उसवां बाबू गांव निवासी रामनारायण सिंह ट्रक खरीद रखे हैं। वह खुद ही ट्रक चलाते भी हैं। बुधवार की रात में रामनारायण सिंह कोतवाली के नसीराबाद निवासी व्यवसायी रोहित रामरायका की बलरामपुर शूगर मिल से चीनी लादकर गुरुवार की रात में खजनी के छपिया पहुंचे। वह हाइवे किनारे ट्रक खड़ा कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह जब वह ट्रक के पास पहुंचे तो बोरी सहित चीनी गायब थी।
विज्ञापन


उन्होंने फोन कर मामले की सूचना व्यवसायी रोहित रामरायका को दी। घटनास्थल खजनी थाना क्षेत्र में होने के चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। खजनी पुलिस ने शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रोहित ने बताया कि चीनी को कोलकता भेजने के लिए मंगवाया था। सीओ खजनी योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed