फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police called after ruckus at vaccination booths for getting corona vaccine in Gorakhpur

कोरोना पर वार: वैक्सीन लगवाने के लिए बूथों पर हो रहा हंगामा, बुलानी पड़ रही पुलिस

Fri, 06 Aug 2021 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 11:38 AM IST
सार

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर सहबाजगंज में बुलानी पड़ी पुलिस। 19592 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।

विज्ञापन
Police called after ruckus at vaccination booths for getting corona vaccine in Gorakhpur
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कोविड का टीका लगवाने के लिए अब बूथों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है, इसकी वजह से बूथों पर जबरदस्त हंगामा भी हो रहा है। गुरुवार को शाहपुर क्षेत्र के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर सहबाजगंज में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना 112 पर स्वास्थ्यकर्मियों ने दी। पुलिस ने लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया। इस बीच कुल 79 बूथों पर 19592 लोगों को कोविड का टीका लगाया है। इसमें 16590 को पहली डोज और 3002 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के संक्रामक रोग विभाग के पास बूथ पर टीका लगवाने के लिए जो लोग कतार में लगते हैं, उनका नंबर पांच से छह घंटे बाद आ रहा है। स्थिति ऐसी हो जा रही है कि लोगों का धीरज जवाब दे जा रहा है। कुछ लोग तो जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शाहपुर में टीका लगवाने पहुंचे राप्तीनगर निवासी सौरभ ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र पर स्लॉट बुकिंग और समय पर पहुंचने के बाद भी वैक्सीन नहीं लगाई गई। गीता वाटिका निवासी संजय ने बताया कि पिता को वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचा तो बताया कि टीका खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल धूसड़ से वैक्सीन लगवाने आई कल्पना श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य कर्मियों पर अभद्रता एवं आधार कार्ड फेंकने का आरोप लगाया। इसके अलावा महिला अस्पताल में भी लोगों के बीच कहासुनी हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि भीड़ की वजह से बूथों पर दिक्कतें आ रही है। इसके बाद भी लगातार टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed