फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police caght wine loaded truck driver died

पुलिस ने शराब लदा ट्रक पकड़ा, चालक की मौत

Wed, 03 Jun 2020 08:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
police caght wine loaded truck driver died
पुलिस ने शराब लदा ट्रक पकड़ा, चालक की मौत
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर के पास बुधवार की सुबह पकड़ा गया ट्रक
हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था चालक महेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/देवरिया। बनकटा पुलिस ने बुधवार की सुबह प्रतापपुर मैरवा मार्ग पर ब्रह्मचारी टोले के पास शराब लदा एक ट्रक पकड़ा। चालक उतरकर भागने लगा। लोगों के सहयोग से उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इस बीच चालक की तबीयत बिगड़ गई। पीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिसवालों ने चालक के परिवारवालों को सूचना दे दी है।
अनलॉक-1 में छूट मिलने पर शराब तस्कर फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार की सुबह बनकटा पुलिस ने प्रतापपुर के ब्रह्मचारी टोले के पास हरियाणा निर्मित 368 पेटी शराब एक ट्रक में पकड़ लिया। इस बीच चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा। लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चालक महेंद्र सिंह (62) निवासी मोरखेड़ी, सांपला, रोहतक, हरियाणा को हिरासत में लिया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। बनकटा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीष सिंह ने गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उनका कहना था कि चालक को पुलिस सुबह 7:30 बजे पुलिस लाई थी। उसके सीने में दर्द था और ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ था। ईसीजी कराने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिसवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। चालक के मोबाइल से परिवारवालों को सूचना दे दी गई। महेंद्र के भाई ने पुलिसवालों को बताया कि महेंद्र सिंह को पूर्व में एक बार हार्ट अटैक हुआ था। परिवारवाले देवरिया आ रहे हैं। बनकटा एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि तबीयत खराब होने से चालक की मौत हो गई। परिवारवालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

शराब लूट ले गए स्थानीय लोग
बनकटा पुलिस ने बुधवार की सुबह प्रतापपुर में एक ट्रक में लदा 368 पेटी शराब जरूर पकड़ा, लेकिन स्थानीय लोग पुलिस के सामने ही शराब लूट गए। चालक की तबीयत बिगड़ने से पुलिसवाले भी सकते में आ गए थे। अंतत: उसकी जान भी नहीं बच सकी। पुलिस ने फिलहाल 50 पेटी शराब अपने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed