{"_id":"607849468ebc3edb53730bd0","slug":"police-beaten-candidate-brother-in-peppeganj-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: बूथ के करीब वोट मांगने पर उलझा प्रत्याशी का भाई, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: बूथ के करीब वोट मांगने पर उलझा प्रत्याशी का भाई, पुलिस ने भांजी लाठियां
Thu, 15 Apr 2021 07:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:40 PM IST
सार
- पीपीगंज के रामूघाट की घटना
- प्रत्याशी का आरोप विपक्षी से मिली है पुलिस
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करते डीएम के विजयेंद्र पांडियन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के पीपीगंज इलाके के ग्राम सभा रामूघाट में मतदान स्थल के पास ही पहुंचकर वोट मांगने की शिकायत पर पीआरवी के पुलिस वालों से एक प्रत्याशी का भाई उलझ गया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने लाठियां भांज दी जिसके बाद मामला बिगड़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और मामले को शांत कराया। विवाद न दोहराया जाए इसके लिए मतदान स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामूघाट में अनुसूचित जाति के लिए प्रधान पद की सीट आरक्षित है। गांव के सुरेंद्र कुमार प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। आरोप है कि सुरेंद्र के समर्थन में छुट्टी से घर आए भाई योगेंद्र ने मतदान स्थल के पास ही दर्जनों महिलाओं पुरुष के साथ वोट मांगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे पीआरवी के सिपाही ने उन्हें बूथ से 200 मीटर दूर हटने को कहा, जब किसी ने पुलिसवालों की बात नहीं सुनी तो पीआरवी का एक जवान उनका वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि यह देखकर भाई भड़क गया और सिपाही आकाश सिंह का कालर पकड़ कर मारपीट करने लगा, जिसपर अन्य पुलिस कर्मियों ने पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर एसपी नार्थ और थानाध्यक्ष समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस के लोग पहुंच गए। वहां मौजूद भीड़ को हल्का बल प्रयोग कर पुलिसवालों ने खदेड़ा। चुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल लगा दिया गया। हालांकि प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेद्र का आरोप था कि गांव का एक दबंग व्यक्ति बूथ के अंदर दलित टोला की महिलाओं पर दबाव बनाकर अपने समर्थक को वोट डलवा रहा था।
इसका विरोध करने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि पुलिस उस व्यक्ति से मिली है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिह ने बताया की पीआरवी के सिपाहियों से योगेंद्र ने विवाद किया था। मौके पर पहुंच कर मामला शान्त कराया गया।