फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested SP party leader for says against anti-BJP slogan in maharajganj

काला झंडा लेकर भाजपा विरोधी नारेबाजी कर रहे थे सपा नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 03:11 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Mar 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
police arrested SP party leader for says against anti-BJP slogan in maharajganj
पुलिस के गिरफ्त में नारेबाजी कर रहे सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से बड़ी खबर है। यहां भाजपा विरोधी नारेबाजी करने पर सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। काला झंडा लेकर अमित चौबे, गंगाराम यादव कार्यक्रम स्थल की तरफ भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरेंदा कस्बे के बिष्णु मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हे फरेंदा थाने ले गई।
विज्ञापन


ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव अमित चौबे ने  शनिवार को उपजिलाधिकारी फरेंदा को एक ज्ञापन सौंपकर उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने की मांग की थी। फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हो रहा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर सपा नेता समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, भाजपा मुर्दाबाद की नारा लगाते हुए काला झंडा लेकर कार्यक्रम स्थल की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे। अभी वह फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर चौराहे पर पहुंचे ही थे, कि इसकी भनक पुलिस को लग गई। उसके बाद मौके से वहां पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह की टीम ने पहुंचकर उन्हें रास्ते से गिरफ्तार कर लिया, और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हे फरेंदा थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नारेबाजी करते हुए अमित चौबे ने कहा- कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। फरेंदा में सपा नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। लेकिन प्रशासन व भाजपा नेता खामोश रहे।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि सपाई अमित चौबे व गंगाराम यादव भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल की तरफ जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच फरेंदा थाने में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed