{"_id":"65aaa4ccad25a6bef40564a5","slug":"police-arrested-son-and-grandson-of-former-mla-in-attempt-to-murder-case-in-gorakhpur-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: जानलेवा हमले में पूर्व विधायक का बेटा और पौत्र गिरफ्तार, मंदिर में पूजा करने को लेकर चल रहा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: जानलेवा हमले में पूर्व विधायक का बेटा और पौत्र गिरफ्तार, मंदिर में पूजा करने को लेकर चल रहा विवाद
Fri, 19 Jan 2024 10:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:06 PM IST
सार
गोरखपुर जिले में हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने पूर्व बसपा विधायक अंबिका सिंह के बड़े बटे और पोते को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कौशल की पत्नी और दो बेटियां भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व बसपा विधायक अंबिका सिंह के बड़े बटे कौशल कुमार सिंह और पौत्र तरुण सिंह को गिरफ्तार किया है। कौशल के छोटे भाई उपेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में कौशल की पत्नी और दो बेटियां भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
पीली कोठी, रुस्तमपुर में रहनेवाले उपेंद्र सिंह के अनुसार, उनमें और बड़े भाई कौशल किशोर सिंह (जसवंत सिंह) के बीच पारिवारिक मंदिर में पूजा को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर 10 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे कौशल, उनके बेटे तरुण सिंह उर्फ रॉकी, उनकी पत्नी और दो बेटियां पुष्पा सिंह, श्रृष्टि सिंह व कामिनी सिंह ने उन पर और उनकी पत्नी अर्चना सिंह पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
जान से मारने की नीयत से तरुण ने रॉड से अर्चना के सिर पर हमला किया, जिससे उसे काफी चोट आई और वह बेहोश गई। उपेंद्र का आरोप है कि जसवंत सिंह के कहने पर तरुण ने उन पर बंदूक भी तान दी थी। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भाग कर बाहर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। उपेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जसवंत व तरुण को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच व साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों जसवंत और उनके बेटे तरूण को गिरफ्तार किया गया है।