{"_id":"5e71d88b8ebc3ea8021a0652","slug":"police-arrested-man-for-use-of-illegal-gun-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पूरा करना इस शख्स को पड़ा भारी, लाइसेंस नहीं मिला तो जमीन बेचकर खरीदा देसी रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक पूरा करना इस शख्स को पड़ा भारी, लाइसेंस नहीं मिला तो जमीन बेचकर खरीदा देसी रिवाल्वर
Wed, 18 Mar 2020 06:49 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस न मिलने के बाद भी शौक पूरा करने के लिए देसी रिवाल्वर लेकर चलने वाले सिंघड़िया के युवक को इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार की रात आपरेशन चक्रवात के दौरान सिंघड़िया तिराहे से पकड़कर उसके पास से देसी रिवाल्वर व दो कारतूस बरामद कर किए गए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि सोमवार की रात इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी दीपक सिंह अपने हमराहियों के साथ आपरेशन चक्रवात के तहत वाहनों को चेक कर रहे थे। उसी दौरान बाइक से आ रहे सिंघड़िया निवासी टाइगर निषाद को रोककर पुलिस ने चेक किया। वह कमर में देसी रिवाल्वर खोसे था। दो कारतूस भी मिले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में टाइगर ने बताया कि उसने एक महीने पहले अपनी जमीन बेची थी। जमीन के विक्रय से मिली रकम से उसने शौक पूरा करने के लिए देसी रिवाल्वर खरीद ली थी। पुलिस के अनुसार, युवक की आम शोहरत अच्छी नहीं है। आए दिन मोहल्ले में वह मारपीट करता है। उसने पहले एक बार असलहे के लाइसेंस के लिए फार्म भरा था। तभी से लाइसेंस पर रोक लग गई। उससे उसे लाइसेेंस नहीं मिला। पुलिस उसकी जांच कर रही है, जिससे उसने रिवाल्वर खरीदी थी।