{"_id":"61a5c546a03972199937ffb3","slug":"police-arrested-brother-in-law-and-his-mother-for-murder-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चार दिन पहले हुई थी साले की हत्या, आरोपी जीजा व उसकी मां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चार दिन पहले हुई थी साले की हत्या, आरोपी जीजा व उसकी मां गिरफ्तार
Tue, 30 Nov 2021 12:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:01 PM IST
सार
26 नवंबर को गंगेज चौराहे के पास साले की हुई थी हत्या, मृतक की बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में साले का हत्यारोपी जीजा व उसकी मां को कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। शाम को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल आरोपित के पिता की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सोनम कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित रानी का सराय निवासी अविनाश जायसवाल पांडेयहाता में आर्टीफिशियल ज्वेलरी की दुकान चलाता था। उसकी बड़ी बहन नेहा की शादी गंगेज चौराहा के पास रहने वाले अजय जायसवाल से हुई है। शादी के बाद से ही नेहा का पति से विवाद चलता है। मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर पति के मकान में ही नेहा एक कमरे में रहती है। 26 नवंबर को पति अजय, सास सुभद्रा और ससुर मधुसूदन ने नेहा को पीट दिया था।
विज्ञापन
जानकारी होने पर नेहा की मां सरोज पहुंचीं तो आरोपी उन्हें घर से निकालने लगा। फोन करने पर भाई अविनाश दोस्त विशाल के साथ पहुंचा तो अजय, उसकी मां व पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें अविनाश, विशाल के साथ ही नेहा व मां घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
अविनाश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। नेहा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने अजय उसकी मां सुभद्रा को हिरासत में ले लिया था। सोमवार की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया।