फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police alert in new colony

नई कॉलोनियों और घुमंतू जातियों पर रहेगी विशेष नजर

Tue, 07 Jan 2020 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
police alert in new colony
नई कालोनियाें और घुमंतुओं पर पुलिस की कड़ी नजर
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या और लूटपाट की घटना के बाद पुलिस अब नई कालोनियों और घुमंतू लोगों पर विशेष नजर रख रही है। सोमवार को एडीजी जोन दावा शेरपा ने सभी एसएसपी व एसपी को पत्र लिखकर एरात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
एडीजी जोन ने ग्यारह जिलों की पुलिस को अपने-अपने इलाकों की कॉलोनियों में गश्त बढ़ाने के लिए कहा है। साथ ही कच्छा-बनियान, बावरिया गिरोह व घुमंतुओं के मद्देनजर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में उन्होंने रेलवे स्टेशन, ढाबों, सरायों, बाग-बगीचों या सड़क किनारे रहने वाले बाहरी लोगों की निगरानी और उनकी पूरी जानकारी लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीजी का मानना है कि ठंड और कोहरे के बीच चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। साथ ही ऐसे मौसम में डकैती की भी घटनाएं होती हैं। लिहाजा पिछले कुछ वर्षो में चोरी और डकैती के मामलों में जेल से बाहर आए संदिग्धों की निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। घटनाओं को रोकने के लिए घुमंतुओं और कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों की निगरानी व रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यहां भी हो चुकी है प्रयागराज की तरह घटना
शहर में भी प्रयागराज की ही तरह घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2002 में खोराबार के शिवाजी नगर में बावरिया गिरोह ने एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर लूटपाट की थी। इसी तरह गोरखनाथ इलाके में भी एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर बावरिया गिरोह ने डकैती की थी। वहीं बेलीपार में भी हत्या कर डाका डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed