गोरखपुर: पीएम मोदी ने किया 13 ऑक्सीजन प्लांटों का वर्चुअल उद्घाटन, मौजूद रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लेकर एम्स तक ऑक्सीजन प्लांट में लगाए गए हैं। कुल ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता करीब 7.5 हजार एलपीएम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए गोरखपुर जिले में स्थापित किए गए 13 ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन किया। अब ये सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू कर दिए गए हैैं। इसका लाइव प्रसारण किया गया। विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए, जहां जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, इनमें से 13 तैयार हो गए हैं। इनकी तैयारियों का परीक्षण भी हो चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के बाद बृहस्पतिवार को सीधे बेड पर ऑक्सीजन पहुंचने लगा है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सभी डाक्टर्स, स्टाफ नर्स समेत मेडिकल स्टाफ इसके संचालन के लिए ट्रेंड किए जा चुके हैैं। एसीएमओ डॉ. एनके प्रसाद ने बताया कि राजकीय होमियोपैथी कॉलेज और सीएचसी चरगावां के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सीएम के हाथों किए जाने की संभावना है।
वर्चुअल उद्घाटन के समय विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, शीतल पांडेय, संगीता यादव, विमलेश पासवान, मेयर सीताराम जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, बीआरडी मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डॉ. गणेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
ऑक्सीजन प्लांट व क्षमता
हॉस्पिटल बेड क्षमता (एलएमपी)
100 बेड टीबी हॉस्पिटल 100 400
जिला अस्पताल 100 960
जिला अस्पताल 205 1000
जिला महिला अस्पताल 200 1000
सीएचसी चौरीचौरा 50 500
सीएचसी हरनही 50 300
सीएचसी कैंपियरगंज 40 300
महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी 200 600
बीआरडी मेडिकल कॉलेज 1750 1000
सीएचसी बांसगांव 30 166
एम्स 100 400
बीआरडी मेडिकल कॉलेज 1750 2000
रेलवे हॉस्पिटल 25 400
ये रहे मौजूद
ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन पीएम द्वारा किया गया है। उद्घाटन के बाद सभी 13 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुके हैैं, जो इलाज के दौरान मददगार साबित होंगे।
- डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ