फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi visit to Gorakhpur: People will be transported to venue by three thousand buses

पीएम मोदी का गोरखपुर दौरा: तीन हजार बसों से लोगों को पहुंचाया जाएगा कार्यक्रम स्थल, 24 घंटे बंद रहेगा ऑटो संचालन

Mon, 06 Dec 2021 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Dec 2021 10:22 AM IST
सार

एक हजार बसें गोरखपुर जिले और दो हजार बसें आसपास के जिलों के लिए तैनात की गईं हैं। गोरखपुर में 900 बसें ब्लॉकों से और 100 बसें शहर क्षेत्र से लोगों को रैली स्थल ले जाएंगी।

विज्ञापन
PM Modi visit to Gorakhpur: People will be transported to venue by three thousand buses
पीएम मोदी की अगवानी के लिए खाद कारखाना मैदान तैयार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने वाले लोगों के आवागमन से लेकर खान-पान तक की व्यवस्था की गई है। लोगों को रैली स्थल तक लाने और फिर उनके घर तक छोड़ने के लिए तीन हजार बसें लगाई गई हैं। पीएम की रैली में पांच लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर समेत आसपास के जिलों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब तीन हजार बसें लगाई गई हैं। इनमें से एक हजार बसें जिले के भीतर और दो हजार बसें दूसरे जिलों में लगाई गई हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी विकास भवन स्थित पंचायतीराज कार्यालय में डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर की निगरानी में पूरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटर बसों का रूट प्लान तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जिले के सभी 20 ब्लॉकों में 900 बसें जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 100 बसें लगाई गई हैं। सोमवार रात तक सभी बसें संबंधित ब्लॉकों में पहुंच जाएंगी। अगले दिन सात दिसंबर को सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। दूर वाले ब्लॉकों पर तैनात बसों के चालकों को सात बजे तक प्रस्थान करने के लिए कहा गया है, ताकि समय से लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, दूर दराज के ब्लॉकों समेत दूसरे जिलों से आ रहे लोगों के नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक का इंतजाम किया गया है। सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के दौरान या रास्ते में नाश्ता दिया जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने पर घर लौटने के दौरान भोजन के पैकेट दिए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला पूर्ति कार्यालय को दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए साढ़े तीन लाख लंच पैकेट और सभी आने वालों के लिए आरओ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

12 पार्किंग स्थल बनाए गए

कार्यक्रम स्थल के आसपास 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कार्यक्रम वाले दिन मंगलवार को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। कई मार्गों से गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाकर उन्हें बदले रूट से चलाने की तैयारी है। कुछ रूटों पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

नगर निगम ने झोंकी ताकत, खूब हुई सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन को देखते हुए शहर की साफ-सफाई के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। 2000 से भी ज्यादा सफाई कर्मी शहर की सफाई में लगे हुए हैं। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं सफाई के बाद कूड़ा फेंकने वालों से नगर निगम जुर्माना वसूल रहा है।
रविवार को सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी ने हनुमान मंदिर रोड, सरस्वतीपुरम और शाहपुर तथा तारामंडल रोड कालोनियों में कूड़े के ढेर का निस्तारण कराया। तारामंडल रोड पर सफाई के बाद कृष्णा हॉस्पिटल द्वारा नर्सिंग होम का कूड़ा सड़क पर डालने पर 2000 रुपये का चालान काटा गया। उधर, मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य अभियंता सुरेश चंद, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, सफाई निरीक्षक रामविजय पाल आदि मौजूद रहे।

मोबाइल टायलेट का इंतजाम

कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम की ओर से लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के पास के सभी रास्तों पर पानी के टैंकर से लेकर मोबाइल टायलेट की व्यवस्था रहेगी।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 10 मोबाइल टायलेट रहेंगे। 20 पानी के टैंकर भी जगह-जगह पर रहेंगे। व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी जलकल जीएम एसपी श्रीवास्तव, सहायक अभियंता संजय वर्मा, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जोनल अधिकारी बीके लाल, जोनल सेनेटरी ऑफिसर अखिलेश श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को दी गई है।

सड़क पर रखा था कबाड़, भरना पड़ा 10 हजार जुर्माना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन के मद्देनजर सफाई व्यवस्था जांचने निकले नगर आयुक्त ने शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे कबाड़ी राजेश जायसवाल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों से भी अतिक्रमण भी हटाया। निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पाया कि पैडलेगंज चौराहे के पास राजेश कुमार जायसवाल ने सड़क किनारे कई ट्रक कबाड़ रखा है। इसके बाद नगर आयुक्त ने इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी और सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी को मौके पर बुलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर कर्नल सीपी सिंह ने कबाड़ी राजेश जायसवाल पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए वसूली की। साथ ही कबाड़ी को तत्काल सड़क किनारे से कबाड़ हटाने का निर्देश दिया। वहीं इंफोर्समेंट टीम ने झुंगिया चौक से खाद कारखाना गेट तक सड़क किनारे दोनों तरफ से अतिक्रमण को हटाया। सूरजकुंड नाली के ऊपर बन रहे पिलर के निर्माण को रोका गया।

शहर को साफ बनाने में जुटे जीडीए और पंचायतीराज विभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए शहर से लेकर देहात तक को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त बनाने की कवायद में जीडीए और पंचायतीराज विभाग रविवार को भी जुटा रहा।
जीडीए ने अभियान चलाकर अपनी कॉलोनियों एवं पार्कों को साफ-सुथरा किया तो वहीं पंचायतीराज विभाग ने पीएम के कार्यक्रम स्थल के आस-पास व वहां जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ अभियान चलाकर सफाई करवाई।

जीडीए की ओर से अभियान की निगरानी कर रहे संपत्ति अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात से ही सफाई का काम चल रहा है। प्राधिकरण शहर में स्थित अपने पार्कों को भी चमकाने में जुटा है। वहीं डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि विभाग के करीब तीन हजार सफाई कर्मियों से गांवों को कूड़ा मुक्त करने के साथ ही सफाई कराई जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आस-पास के क्षेत्र को चमकाने में सफाई कर्मचारी जुटे हैं।
 

मेयर ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मेयर सीताराम जायसवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल व रूट का जायजा लिया। वह कमिश्नर के साथ मंच पर पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी रास्तों पर पानी के छिड़काव के निर्देश दिए। मेयर के साथ उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, जीडीए वीसी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, एसपी ट्रैफिक इंदुप्रभा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

46 डॉक्टर और 50 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए 46 डॉक्टरों और 50 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कोविड जांच करते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और एयरफोर्स अस्पताल में रेफरल अस्पताल बनाया गया है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री की फ्लीट व सेफ हाउस में चार-चार डॉक्टरों तथा मुख्यमंत्री व राज्यपाल की फ्लीट व सेफ हाउस में तीन-तीन डॉक्टरों की ड्यटी लगाई गई है। भोजन की जांच के लिए और हेलीपैड पर दो-दो डॉक्टर तैनात किए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. एके प्रसाद व डॉ. एके चौधरी को दी गई है।
 

सांसदों, विधायकों की हुई कोविड जांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सांसदों और विधायकों की रविवार को कोरोना जांच की गई। सभी की एंटीजन से रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि आरटी-पीसीआर के लिए सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई है। इन सबकी भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 

24 घंटे ऑटो संचालन बंद रखेगा एसोसिएशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर गोरक्ष पूर्वांचल ऑटो एसोसिएशन ने छह दिसंबर रात नौ बजे से सात दिसंबर रात नौ बजे तक ऑटो के संचालन को बंद रखने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन की बैठक रविवार को प्रधान कार्यालय हिंदू भवन में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी ऑटो चालक प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। साथ ही इस दौरान ऑटो का संचालन बंद कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में अपना सहयोग देंगे। बैठक में अध्यक्ष जीके द्विवेदी, सुशील मिश्रा, शत्रुध्न मिश्रा, पन्ने यादव, सुरेंद्र यादव, स्वामीनाथ खरवार, विजय पाल सिंह, धीरज श्रीवास्तव, धनंजय मल्ल, कमलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed