फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PM Modi put his hand on head of badminton star Aditya yadav gorakhpur girl

खुशखबर: पीएम मोदी ने बैडमिंटन स्टार आदित्य के सिर पर फेरा हाथ, बोले- शाबाश बिटिया, आपने तो जीत लिया जहान

Mon, 23 May 2022 12:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 May 2022 12:31 PM IST
सार

हौसला बढ़ाने वाली ये बातें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर की बेटी बैडमिंटन स्टार आदित्य यादव से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में कहीं।

विज्ञापन
PM Modi put his hand on head of badminton star Aditya yadav gorakhpur girl
बैडमिंटन स्टार आदित्या से मुलाकात करते पीएम मोदी। - फोटो : विज्ञप्ति।

विस्तार

वाह बेटी, आपने तो कमाल कर दिया है और अच्छा खेला, खूब मेहनत करो ताकि अगली बार भी स्वर्ण पदक जीतकर लौटो। आपकी ये उपलब्धि देश की अन्य बेटियों का भी हौसला बढ़ाएगी।

विज्ञापन


हौसला बढ़ाने वाली ये बातें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर की बेटी बैडमिंटन स्टार आदित्य यादव से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में कहीं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान डेफलिंपिक में शामिल पूरी टीम को शुभकामनाएं छी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपने देश को गौरव दिलाया है। बता दें ब्राजील में एक से 15 मई तक आयोजित डेफलिंपिक के बैडमिंटन की स्पर्धा में आदित्य ने देश को स्वर्ण पदक दिलाने में आम भूमिका निभाई है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने 11 स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण, एक रजत सहित सात कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आदित्य यादव को रविवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित किया गया। सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला और डीएम विजय किरन आनंद ने आदित्य को मोमेंटो साल और बुके प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। एडवोकेट गोविंद सिंह ने 75 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आदित्य ने गोरखपुर के खिलाड़ियों के लिए नजीर पेश की है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed