{"_id":"644b8246cc8bc19ae50ed0f6","slug":"plywood-worth-rs-2-crore-50-lakhs-sold-from-fake-firm-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी फर्म से बेच दिया 2.50 करोड़ रुपये का प्लाईवुड, सामने आई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी फर्म से बेच दिया 2.50 करोड़ रुपये का प्लाईवुड, सामने आई चोरी
Fri, 28 Apr 2023 01:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वस्तु एवं व्यापार कर (जीएसटी) टीम ने फर्जी फर्म से 2.48 करोड़ रुपये का प्लाईवुड बेचने वाले व्यापारी पर शिकंजा कसा है। इसी फर्म के आधार पर लंबे समय से गलत तरीके से व्यापार किया जा रहा था। टीम अब फर्म द्वारा बेचे गए माल की जांच कर रही है। पड़ताल के बाद सभी पर कर चोरी समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।
जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) रेंज बी को फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर करोड़ों का कारोबार कर रही बोगस फर्म की जानकारी मिली। डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा ने मेसर्स संतोष ट्रेडर्स के घोषित व्यापार स्थल खैराबाद (डूंडी), मुंडेरा बाजार पोस्ट चौरीचौरा की जांच की तो सामने आया कि ट्रेडर्स की तरफ से गलत भू अभिलेखों का प्रयोग करते हुए फर्जी और कूटरचित किरायानामा तैयार किया गया। इसी दस्तावेज के आधार पर मेसर्स संतोष ट्रेडर्स के नाम से जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 37 बदमाशों के साथ चुनावी मैदान में उतरे बड़े दल, बाकी 196 भी डट पड़े निर्दल
विज्ञापन
मेसर्स संतोष ट्रेडर्स द्वारा फरवरी 2023 में बिना किसी वास्तविक खरीद के ही 2.48 करोड़ रुपये के प्लाईवुड एवं बीनियर की बिक्री घोषित की गई। इसपर 44 लाख 69 हजार रुपये का कर निर्धारण किया गया। इस कार्रवाई में पंकज सुमन, अशोक कुमार पांडेय, प्रशांत कुमार द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।