{"_id":"62f394e4ace40202b34d99e4","slug":"pizza-dosa-and-burger-will-be-decorated-on-wrists-of-brothers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: भाइयों की कलाई पर सजेगा पिज्जा, डोसा और बर्गर वाली राखियां, सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: भाइयों की कलाई पर सजेगा पिज्जा, डोसा और बर्गर वाली राखियां, सजे बाजार
Wed, 10 Aug 2022 04:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Aug 2022 04:52 PM IST
सार
राखी विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि भाई की राखी के साथ ही भाभियों के लिए लुंबा राखी और फूलों वाली राखी, फूलपत्ती, नगीनों की राखी, गणेशजी के डोरे बाजार में उपलब्ध हैं। घंटाघर के सोहनलाल ने बताया कि भाभियों के विशेष रूप से लुंबा राखी में कई वैरायटी बाजार में आई हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2022
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के स्वागत के लिए बाजार सज गए हैं। महिलाओं, लड़कियों और खासकर बच्चों को ध्यान में रखकर बाजारों में पिज्जा, डोसा, बर्गर, इडली के साथ छोटा भीम, डोरेमान सरीखी रंग बिरंगी आकर्षक राखियों की दुकान व स्टाल सज गए हैं। इन राखियों को बहनें और खासकर छोटे बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।
इनके अलावा गणेश, मोरपंखी, कुंदन नग, रुद्राक्ष और धार्मिक चिह्न वाली राखियों की भी मांग ज्यादा है। गोलघर, घंटाघर, आर्यनगर, असुरन, गोरखनाथ, मोहद्दीपुर आदि जगहों पर राखी के स्टाल सज गए हैं। कोरोना काल के बाद इस बार रक्षाबंधन को लेकर घरों और बाजारों में उत्साह नजर आ रहा है।
इस बार त्योहार को यादगार बनाने के लिए बाजार में राखियों की 100 से ज्यादा वैरायटी मौजूद है। पांडेय हाता के राखी विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि भाई की राखी के साथ ही भाभियों के लिए लुंबा राखी और फूलों वाली राखी, फूलपत्ती, नगीनों की राखी, गणेशजी के डोरे बाजार में उपलब्ध हैं। घंटाघर के सोहनलाल ने बताया कि भाभियों के विशेष रूप से लुंबा राखी में कई वैरायटी बाजार में आई हैं।

सोने-चांदी की राखियों की मांग बढ़ी
भाई ही नहीं इस रक्षाबंधन में बहनें भी दिल खोलकर खर्च कर रही हैं। सराफा बाजार में इन दिनों बहनें सोने-चांदी की राखियों की खरीदारी कर रही हैं। सराफा व्यापारियों का मानना है कि चांदी की राखियाें की कीमत चार सौ रुपये से शुरू है। ऐसे में इसकी बिक्री ज्यादा है। इसके अलावा, एक ग्राम सोने की राखी भी लगभग चार से साढ़े चार हजार तक मिल रही है।
सराफा बाजार में इन राखियों के भरपूर ऑर्डर मिल रहे हैं। यह राखियां ब्रेसलेट, कड़ा या घड़ी के आकार वाली हैं। किसी पर देवी-देवता की आकृति बनी है तो किसी पर भाई-बहन का चित्र उकेरा गया है। परंपरा जेम्स एंड ज्वेलर्स के निदेशक संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की राखियों की बिक्री और बुकिंग जोर पकड़ रही है। बताया कि इस बार सोने और चांदी की राखी खरीदने का क्रेज उन बहनों में ज्यादा है जो कामकाजी हैं।