{"_id":"61fe6a7ae3f22757360af8e6","slug":"pipraich-assembly-seat-property-worth-15-crores-in-name-of-bjp-candidate-mahendra-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच विधानसभा सीट: भाजपा प्रत्याशी महेंद्र व पत्नी के नाम 15 करोड़ की संपत्ति, 1.37 करोड़ का कर्ज भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपराइच विधानसभा सीट: भाजपा प्रत्याशी महेंद्र व पत्नी के नाम 15 करोड़ की संपत्ति, 1.37 करोड़ का कर्ज भी
Sat, 05 Feb 2022 05:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Feb 2022 05:46 PM IST
सार
महेंद्रपाल के हाथ में 10 लाख व उनकी के हाथ में 80 हजार रुपये नकदी है। उनके नाम 6.43 लाख कीमत की पांच व पत्नी के नाम 6.78 लाख रुपये की तीन गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व स्नातक पास 58 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह व उनकी पत्नी के नाम 15.15 करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति है। पांच वर्ष में उनकी संपत्ति में 92 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके व उनकी पत्नी की कुल चल व अचल संपत्ति 14.23 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 15.15 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को नामांकन के समय दाखिल शपथपत्र के मुताबिक महेंद्र, उनकी पत्नी और आश्रितों के नाम कुल 96.26 लाख की चल और उनके व पत्नी के नाम 14.19 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनपर 6.54 लाख और उनकी पत्नी पर 1.31 करोड़ रुपये यानी दोनों पर कुल 1.37 करोड़ रुपये का कर्ज है। उनपर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
महेंद्रपाल के हाथ में 10 लाख व उनकी के हाथ में 80 हजार रुपये नकदी है। उनके नाम 6.43 लाख कीमत की पांच व पत्नी के नाम 6.78 लाख रुपये की तीन गाड़ियां हैं। महेंद्रपाल के पास 15 हजार और उनकी पत्नी के पास 50 हजार कीमत के आभूषण हैं। महेंद्रपाल के पास 50 हजार रुपये कीमत का एक रिवाल्वर भी है।
विज्ञापन
उनके व उनकी पत्नी के नाम गोरखपुर के महराजगंज पिपराइच, सोनबरसा, बालापार, सेमरा, मंगलपुर, बशारतपुर, बैजनाथपुर, छातीराम, लखनऊ के गोमतीनगर में खेती, व्यावसायिक व आवासीय जमीन-मकान भी है। महेंद्र पाल ने दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर से 1983 में स्नातक(बीए) की शिक्षा हासिल की है।