फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pipeline broken in front of DIG bungalow

Gorakhpur: डीआईजी बंगले के सामने पाइपलाइन टूटी...600 परिवार पानी के लिए तरसे

Wed, 27 Dec 2023 01:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

एक्सईन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारी लगे थे, लेकिन पानी का रिसना बंद नहीं हो रहा था। मुख्य टंकी से आपूर्ति तो बंद हो गई थी, लेकिन किसी दूसरे रास्ते से पानी का रिसाव हो रहा था। इसे ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

विज्ञापन
Pipeline broken in front of DIG bungalow
Drinking Water - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीआईजी बंगले के सामने नाला निर्माण के दौरान सोमवार दोपहर करीब दो बजे पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। इससे इलाके के करीब छह सौ घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इसकी वजह से 600 परिवार 35 घंटे से अधिक समय से पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन


पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सोमवार को सड़क किनारे नाले के निर्माण में पानी की पाइपलाइन टूट गई। सूचना पर लोक निर्माण विभाग के साथ संबंधित ठेकेदार की टीम मौके पर पहुंची। पानी का रिसाव तेज से होने पर जलकल विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई गई।
विज्ञापन


सोमवार को पाइपलाइन बनवाने के लिए जल निगम के एक्सईन सुबोध कुमार ने नेतृत्व में टीम लगी रही, मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि आपूर्ति ठप होने से घरों में खाना बनाने के साथ अन्य दिक्कतों से जूझना पड़ा। जलकल विभाग की तरफ से पानी का टैंकर भेजा गया था, लेकिन सुबह तक वह भी खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारी लगे थे, लेकिन पानी का रिसना बंद नहीं हो रहा था। मुख्य टंकी से आपूर्ति तो बंद हो गई थी, लेकिन किसी दूसरे रास्ते से पानी का रिसाव हो रहा था। इसे ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed