{"_id":"658bdd323c6a229d0e09b28b","slug":"pipeline-broken-in-front-of-dig-bungalow-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: डीआईजी बंगले के सामने पाइपलाइन टूटी...600 परिवार पानी के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: डीआईजी बंगले के सामने पाइपलाइन टूटी...600 परिवार पानी के लिए तरसे
Wed, 27 Dec 2023 01:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:45 PM IST
सार
एक्सईन सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारी लगे थे, लेकिन पानी का रिसना बंद नहीं हो रहा था। मुख्य टंकी से आपूर्ति तो बंद हो गई थी, लेकिन किसी दूसरे रास्ते से पानी का रिसाव हो रहा था। इसे ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Drinking Water
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआईजी बंगले के सामने नाला निर्माण के दौरान सोमवार दोपहर करीब दो बजे पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। इससे इलाके के करीब छह सौ घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इसकी वजह से 600 परिवार 35 घंटे से अधिक समय से पानी के लिए तरस गए।
पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण कराया जा रहा है। सोमवार को सड़क किनारे नाले के निर्माण में पानी की पाइपलाइन टूट गई। सूचना पर लोक निर्माण विभाग के साथ संबंधित ठेकेदार की टीम मौके पर पहुंची। पानी का रिसाव तेज से होने पर जलकल विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई गई।
सोमवार को पाइपलाइन बनवाने के लिए जल निगम के एक्सईन सुबोध कुमार ने नेतृत्व में टीम लगी रही, मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि आपूर्ति ठप होने से घरों में खाना बनाने के साथ अन्य दिक्कतों से जूझना पड़ा। जलकल विभाग की तरफ से पानी का टैंकर भेजा गया था, लेकिन सुबह तक वह भी खाली हो गया।