Gorakhpur News: हाईवे पर मिट्टी का ढेर हटा, दूसरी लेन भी खुली
नेशनल हाईवे पर सेवई बाजार से महोब की ओर एक किमी तक मरम्मत कार्यों के लिए मिट्टी डालकर यातायात रोक दिया गया था। इस कारण सड़क वनवे हो गई थी और हादसे की आशंका बढ़ गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर सेवई बाजार में रविवार को बीच सड़क से मिट्टी का ढेर हटा लेने से अब दूसरी लेन भी खुल गई है। अमर उजाला में रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यदायी संस्था ने सुबह ही मिट्टी से बनाए गए अवरोधक को हटा दिया। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली।
इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के कार्य किए जा रहे हैं। महावीर छपरा में सफेद पट्टी लगाने के लिए अस्थायी डिवाइडर बनाया गया है, ताकि रात में सड़क खोल दी जाए और वन वे करने की नौबत न आए।
नेशनल हाईवे पर सेवई बाजार से महोब की ओर एक किमी तक मरम्मत कार्यों के लिए मिट्टी डालकर यातायात रोक दिया गया था। इस कारण सड़क वनवे हो गई थी और हादसे की आशंका बढ़ गई थी। अमर उजाला में रविवार को इस समस्या पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई तो कार्यदायी संस्था ने अपने कार्य का तरीका बदला। इससे चालकों की सुविधा बढ़ गई और हादसे की आशंका भी कम हो गई।
सफेद पट्टी लगाने से कोहरे में दिखाई देगी सड़क
कार्यदायी संस्था ने रविवार को महावीर छपरा से सेवई तक अस्थायी डिवाइडर बनाकर हाईवे पर सफेद पट्टी लगाई। इससे कोहरे में वाहन चालकों को मदद मिलेगी। सड़क के बीच सफेद पट्टी लगाने के लिए करीब चार घंटे तक सड़क वनवे की गई थी, जबकि रात में पूरी सड़क यातायात के लिए खोल दी गई थी।
क्षेत्र के ककराखोर निवासी ड्राइवर महेंद्र यादव ने बताया कि सेवई बाजार में सड़क वनवे होने से हादसे का जोखिम बढ़ गया था, जबकि सफेद पट्टी के सहारे कोहरे में वाहन चलाने में मदद मिलती है। क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी अधिवक्ता रामप्रताप शर्मा ने कहा कि कोहरे के सीजन में नेशनल हाईवे पर लापरवाही से हादसे का जोखिम बढ़ जाता है।