फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   person going to Bihar died in train going from Jammu to Guwahati

UP: जम्मू से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन में मौत, 12 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची गाड़ी, साथियों ने उतारा शव

Fri, 03 May 2024 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 03 May 2024 09:52 PM IST
सार

लोहित एक्सप्रेस से आ रहे बिहार के एक शख्स की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर साथ में मौजूद लोगों ने शव ट्रेन से उतारा। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
person going to Bihar died in train going from Jammu to Guwahati
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

लोहित एक्सप्रेस से आ रहे बिहार के 59 वर्षीय व्यक्ति की रास्ते में ही तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे साथ मौजूद लोगों ने शव ट्रेन से उतारा। आरपीएफ की सूचना पर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर पहुंचे और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जम्मू से गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। यह ट्रेन रास्ते में 12 घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति प्लेटफार्म पर लेटा दिखा तो आरपीएफ के जवान वहां पहुंचे। साथ में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि रास्ते में इनकी तबीयत खराब हो गई थी। रेलवे स्टेशन के हेल्थ पोस्ट से आए डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मरने वाला गुद्दर मुखिया बिहार के जिला बेतिया के गांव रामपुरवा थाना जोगापट्टी का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed