फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People raised on Sukhwinder's songs in Kapilvastu Festival

कपिलवस्तु महोत्सव में सुखविंदर के गीतों पर झूम उठे लोग

Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
People raised on Sukhwinder's songs in Kapilvastu Festival
कपिलवस्तु महोत्सव में कार्यक्रम को प्रस्तुत करते बॉलीवुड के सिंगर सुखविंदर सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कपिलवस्तु महोत्सव में सुखविंदर के गीतों पर झूम उठे लोग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के आखिरी दिन की शाम बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर सुखविंदर सिंह के नाम रही। मंच पर एक के बाद गीतों के जरिए उन्होंने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। जैसे ही उन्होंने ‘बीड़ी जलाइले जिगर से पिया...’ सुनाया, लोग झूम उठे। उनकी ओर से गाए गए मरजानी-मरजानी...गीत को भी लोगों को खूब सराहा।
कपिलवस्तु महोत्सव में बुधवार को प्ले बैक सिंगर सुखविंदर सिंह के गीतों के साथ पांच दिवसीय आयोजन का शानदार समापन हुआ। रात में 9.10 बजे जब सुखविंदर स्टेज पर हौले-हौले हो जाएगा प्यार... गाते हुए पहुंचे। दर्शकों ने शोर करके जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सुखविंदर ने अपने खास गाने ‘चल छैया छैया...’ को गाया तो दर्शक से संगीत की दुनिया में मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

फिर रमता जोगी... को सुनाया तो सर्द रात में लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। ...जिनके सर हो इश्क की छावं, पाव के नीचे जन्नत होगी...., गाने को शुरू होने के बाद कुर्सियों पर बैठे दर्शकों के बीच में खड़े हो गए। कुछ लोग तुकबंदी करने लगे। फिर खून में मिट्टी, मिट्टी में तेरा खून...और आजा-आजा दिल निचोड़े..., सुनाकर उन्होंने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। गीतों की गर्माहट के बीच लोगों को ठंड का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed