फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people of Gorakhpur enjoying ride of electric buses

E-Bus: गोरखपुर शहरवासियों को भा रही इलेक्ट्रिक बसों की सवारी, छह महीने में 12.5 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर

Mon, 11 Jul 2022 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 12:26 PM IST
सार

29 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। 30 दिसंबर से तीन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें फर्राटा भरने लगीं। बाद में भटहट से नौसड़ तक नए रूट की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
people of Gorakhpur enjoying ride of electric buses
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहरवासियों को इलेक्ट्रिक बसों की सवारी पसंद आ रही है। छह महीने में 12.50 लाख से अधिक लोगों ने इससे सफर किया है। इस दौरान महानगर ई-बस सेवा संचालित करने वाली संस्था को 1.67 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।

विज्ञापन


29 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी। 30 दिसंबर से तीन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें फर्राटा भरने लगीं। बाद में भटहट से नौसड़ तक नए रूट की शुरुआत की गई।

विज्ञापन

जल्द सड़क पर होंगी 12 और बसें

इलेक्ट्रिक बसों के सफल संचालन के बाद जिले के पर्यटन स्थलों की सैर कराने के लिए दो विशेष बसें मंगाई गई हैं। वहीं, 10 सामान्य बसें भी लगभग एक महीने से महेसरा स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में खड़ी हैं। जब ये बसें सड़क पर उतरेंगी तो यात्रियों को और सहूलियत मिलेगी। साथ ही आय भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इलेक्ट्रिक बसों से आय व यात्रियों की संख्या

माह   आय यात्री
जनवरी 16,14,716 1,47,230
फरवरी 25,74,343  1,97,593
मार्च    26,26,610      1,88,227
अप्रैल  31,79,577  23,19,76
मई  35,67,344 24,94,75
जून 31,85,567 2,21,265

इलेक्ट्रिक बस डिपो प्रबंधक केके मिश्रा ने कहा कि शुरुआत में यात्रियों की संख्या थोड़ी कम थी, लेकिन अब इलेक्ट्रिक बसों से निर्धारित आय की प्राप्ति हो रही है। 12 नई बसें डिपो में खड़ी हैं। इनके सड़क पर उतरने के बाद आय में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed