फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people Get relief of traffic jam on festivals in Gorakhpur

गोरखपुर में त्योहारों पर मिलेगी जाम से निजात, शहर में बनेंगी अस्थायी पार्किंग

Fri, 16 Oct 2020 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Oct 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
people Get relief of traffic jam on festivals in Gorakhpur
अस्थायी पार्किंग के लिए जगह का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

त्योहारों पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की मंशा से गोरखपुर प्रशासन ने शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अस्थायी पार्किंग तैयार करने का निर्णय लिया है। कमिश्नर जयंत नार्लिकर के निर्देश पर प्रशासन, नगर निगम, आरटीओ, यातायात और लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निरीक्षण कर करीब आधा दर्जन जगह चिह्नित की है।

विज्ञापन


कमिश्नर ने डीआईजी राजेश डी मोदक, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त अंजनी सिंह समेत विभिन्न विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इस पर एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम, यातायात आदि विभागों के अफसरों की संयुक्त टीम ने भ्रमण कर सिनेमा रोड स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) परिसर, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कार्यालय के बगल में, काजी हाउस, सीतापुर आई हॉस्पिटल, बिस्मिल पार्क के निकट, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने स्थित मजार के बगल में स्थित नजूल की जमीन को अस्थायी पार्किंग के लिए चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद इन स्थानों पर पार्किंग को लेकर अंतिम मोहर लगेगी। भविष्य में इन स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने पर भी विचार हो सकता है। भ्रमण के दौरान टीम ने सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वालों को चेताया। टीम में एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अंजनी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन, एसपी ट्रैफिक आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed