{"_id":"6225c5865bf58b21e82e119f","slug":"people-gathered-in-shiva-temples-on-information-of-nandi-drinking-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह: नंदी के दूध पीने की सूचना पर शिव मंदिरों में उमड़े लोग, लगाते रहे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह: नंदी के दूध पीने की सूचना पर शिव मंदिरों में उमड़े लोग, लगाते रहे जयकारे
Mon, 07 Mar 2022 02:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:12 PM IST
सार
उरुवा बाजार कार्यालय के अनुसार बेलघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर बेलांव में श्रीवात्सव मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में नंदी को जल और दूध पिलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
नंदी को दूध और जल पिलाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में शिव मंदिरों में नंदी के दूध और जल पीने की चर्चा पर लोग मंदिरों में उमड़ पड़े। इस दौरान जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
पाली बाजार क्षेत्र के माट बाजार गांव स्थित शिव मंदिर में नंदी भगवान को जल व दूध पिलाने के लिए ग्रामीण उमड़े। नंदी को जल पिलाने पहुंचे अमित यादव, आंचल देवी, निकिता, मीठी, शान्ति देवी, रामसहाय सिंह, गुड्डु सिंह, लालबहादुर, शहतू, चुन्नीलाल ने बताया कि नंदी भगवान के मुंह के पास चम्मच, थाली, ग्लास से जल या दूध लगाने से खत्म हो जा रहा है। रिठुआखोर गांव में भी नंदी के दूध पीने का वीडियो सामने आया है।
उधर, उरुवा बाजार कार्यालय के अनुसार बेलघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर बेलांव में श्रीवात्सव मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर में नंदी को जल और दूध पिलाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
चिल्लूपार प्रतिनिधि के अनुसार, लखनौरा गांव में शिव मंदिर में नंदी को दूध पिलाने के लिए भीड़ उमड़ी रही। वहीं उनवल भी भगवान शिव के गण नदी को दूध पिलाने की भीड़ देर रात तक लगी रही।
विज्ञापन