फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People coming home on Holi increased crowd at bus station

Holi 2023: होली पर घर आने वालों से बढ़ी बस स्टेशन पर भीड़, चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sat, 04 Mar 2023 11:50 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Mar 2023 11:50 AM IST
सार

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने कहा कि होली पर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य शहरों में रह रहे लोगों के घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न इसके लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
People coming home on Holi increased crowd at bus station
रेलवे बस स्टेशन पर होली के चलते यात्रियों की भीड़भाड़ बढ़ गई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से विभिन्न मार्गों पर 200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसकी शुरुआत छह मार्च से होगी। लेकिन, होली पर घर आने वालों की भीड़ रेलवे बस स्टेशन पर अभी से नजर आने लगी है। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली और लखनऊ की बसों से पहुंच रही है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के जिम्मदारों ने लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि होली पर अतिरिक्त छह से 14 मार्च के बीच गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी डिपो से संचालित होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। होली के दौरान लगातार ड्यूटी करने पर कर्मचारियों के साथ ही चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन रूटों पर चलेंगी बसें

रूट    बसों की संख्या
सोनौली-दिल्ली 21
गोरखपुर-दिल्ली 25
बढ़नी-दिल्ली 13
गोरखपुर- लखनऊ 56
गोरखपुर-कानपुर 10
देवरिया-गोरखपुर- कानपुर 06
देवरिया-लखनऊ 18
सिद्धार्थनगर-लखनऊ 4
गोरखपुर-प्रयागराज 13
गोरखपुर-वाराणसी 12
बस्ती-कानपुर 10
देवरिया-दिल्ली 09

गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने कहा कि होली पर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य शहरों में रह रहे लोगों के घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न इसके लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed