फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People beating Young man for love with four children mother in sant kabir nagar

चार बच्चों की मां को बनाया प्रेमिका, रात को दो बजे घर में घुसा प्रेमी, पति ने पकड़ लिया और...

Sun, 09 Feb 2020 07:36 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर। Published by: विजय जैन Updated Sun, 09 Feb 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
People beating Young man for love with four children mother in sant kabir nagar
भीड़ ने प्रेमी को पकड़ कर जमकर पीटा - फोटो : file photo

रॉग नंबर से फोन पर बातचीत शुरू हुई और सिद्घार्थनगर का प्रेमी शनिवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने मगहर पहुंच गया। जैसे ही प्रेमिका ने घर का दरवाजा खोला ,वैसे ही उसका पति पीछे से पहुंच गया। पति ने चोर- चोर की गुहार लगाई तो मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने प्रेमी को पकड़ कर जमकर पीटा। बाद में सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।

विज्ञापन


सिद्घार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय प्रेमी मदरसे में मौलवी की पढाई कर रहा है। तीन महीने पहले रॉग नंबर से उसकी संतकबीरनगर जिले के मगहर कस्बे की रहने वाली चार बच्चों की मां से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। फोन पर बातचीत से दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। इधर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने वाला प्रेमिका का पति इस बात से अनभिज्ञ रहा।
विज्ञापन


शनिवार की रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने मगहर कस्बे में स्थित उसके घर पहुंच गया। रात करीब दो बजे जैसे ही प्रेमी को अंदर कमरे में दाखिल करने के लिए प्रेमिका ने दरवाजा खोला, वैसे ही पीछे से उसका पति पहुंच गया। पति ने चोर- चोर कह कर आवाज दी तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने प्रेमी को चोर समझ कर जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रेमी को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता रोजगार के सिलसिले में सऊदी गए हैं। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर का है। बड़े भाई मुंबई में रहते हैं और तीन भाई अभी पढाई कर रहे है। तीन महीने पहले उसकी महिला से फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। इसके पहले 15 दिन पूर्व वह प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था और रात गुजारी थी। 

इधर प्रेमिका भी अपने बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने की ही बाते कर रही थी। एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed