{"_id":"5e89b1138ebc3e78ac7ea062","slug":"people-be-careful-for-coronavirus-hand-sanitizer-very-dangerous-near-a-burnt-candle","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात नौ बजे दीपक या मोमबत्ती जलाते समय रहें सावधान, एक गलती हो सकती है खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात नौ बजे दीपक या मोमबत्ती जलाते समय रहें सावधान, एक गलती हो सकती है खतरनाक
Sun, 05 Apr 2020 03:51 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अगर आप रविवार रात नौ बजे दीपक या मोमबत्ती जलाते हैं तो आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर सैनिटाइजर लगे हाथों से माचिस की तीली जलाते हैं तो यह खतरनाक हो सकता है, क्योंकि अधिकांश सैनिटाइजर अल्कोहल युक्त होते हैं। इसमें आग लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को दूर रखने के लिए इन दिनों लोग प्रमुखता से सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सैनिटाइजर में 65 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है। ऐसे में अगर हम सैनिटाइजर को हाथों में लगाए हों और उसी हाथ से माचिस जलाते हैं तो यह ठीक उसी तरह होगा जैसे पेट्रोल लगे हुए हाथ से माचिस जलाना। अगर एक बार हाथों ने आग पकड़ ली तो यह तब तक जलता रह सकता है जब तक हाथ में लगा सैनिटाइजर पूरी तरह जल नहीं जाता है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओपी पांडेय ने बताया- सैनिटाइजर लगे हाथ से माचिस जलाना काफी खतरनाक हो सकता है। हाथों में आग लगने का काफी ज्यादा खतरा हो सकता है। ऐसे में माचिस जलाने के पहले हाथों को अच्छे ढंग से साबुन से धो लें। इसके बाद ही दीपक या मोमबत्ती जलाएं।
विज्ञापन