फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Penalty recovered from 22 passengers without mask at Gorakhpur railway station

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के 22 यात्रियों से वसूला जुर्माना, दी गई चेतावनी

Wed, 07 Apr 2021 08:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Penalty recovered from 22 passengers without mask at Gorakhpur railway station
गोरखपुर रेलवे पर बिना मास्क वालों का काटा गया चालान। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को अभियान चलाकर मास्क की चेकिंग की गई। इस दौरान मास्क लगाकर नहीं आए कुल 22 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही ऐसे लोगों को जिन्होंने हाथ और जेब में मास्क रखा था लेकिन पहना नहीं था, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


स्टेशन डायरेक्टर आशुतोष गुप्ता और स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह के नेतृत्व में जांच टीम ने सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चेकिंग की। बिना मास्क लगाकर स्टेशन पर आए लोगों से 100 से लेकर 500 रुपये तक जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


स्टेशन डायरेक्टर ने यात्रियों से मास्क लगाने की अपील की। पूछताछ केंद्र पर दो गज की दूरी बनाने का निर्देश दिया। जांच टीम में वाणिज्य विभाग के चार कर्मचारी और आरपीएफ के दो जवान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान बिना मास्क लगाए आ रहे बहुत सारे यात्री परिसर के बाहर भाग निकले। बाद में मास्क खरीदकर पहना और फिर स्टेशन पर आए। स्टेशन डायरेक्टर ने कहा कि दो शिफ्टों में जांच रोजाना की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से कोरोना से बचने के लिए जरूरी उपायों को अमल में लाने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed