फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Peanut seeds are available at government seed warehouses; farmers can get them by registering.

Gorakhpur News: मूंगफली की खेती को सरकार का प्रोत्साहन, किसानों को दिया जाएगा मुफ्त बीज

Tue, 19 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Peanut seeds are available at government seed warehouses; farmers can get them by registering.
गोरखपुर। तिलहन के आयात को कम करने के लिए सरकार मुंगफली की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। खरीफ में मुंगफली की बोवाई के लिए जिले को 1300 क्विंटल मुफ्त मुंगफली का बीज किसानों को दिया जाएगा। जिन किसानों को मुंगफली का बीज चाहिए वह कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर मुफ्त बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी सरकारी बीज गोदामों पर मुंगफली का बीज भेज दिया गया है। अभी 589 क्विंटल बीज जिले में आया है। शेष बीज जल्द आ जाएगा। इसके अलावा तिल, उर्द, मूंग, अरहर का बीज भी अभी आने वाला है। जिसे बीज चाहिए वह गोदाम से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1286 क्विंटल धान का बीज सरकारी बीज गोदामों पर भेजा गया है। जरूरत पड़ी तो और मंगाया जाएगा। जो बीज 10 साल पुराना है उस पर 13 रुपये प्रति किलो की छूट किसान को दी जाएगी, जबकि दस साल से कम के बीज पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed