फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   patna in final

क्रिकेट प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर को हराकर पटना की टीम फाइनल में

Sun, 26 Jan 2020 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
patna in final
जौरा इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित डॉ वीरेंद्र उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता मैन आफ द मैच - फोटो : KUSHINAGAR
क्रिकेट प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर को हराकर पटना की टीम फाइनल में
विज्ञापन

जौरा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार इंटर कॉलेज में आयोजित डॉ. वीरेंद्र उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप-बी के सेमीफाइनल में शनिवार को मुजफ्फरपुर को एक विकेट से हराकर पटना की टीम फाइनल में पहुंच गई। बिट्टू मैन ऑफ द मैच बने।
मुजफ्फरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों के इस मैच में पूरी टीम 169 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम ने एक विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। मुजफ्फरपुर की तरफ से अंकुश राज ने 21 गेंद में 60 रन बनाए। चार ओवरों में 33 रन देकर तीन विकेट मयंक ने लिए। आशीष ने तीन ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। पटना की तरफ से सबसे अधिक 40 रन व तीन विकेट लेने वाले बिट्टू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने वीरेंद्र उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मैच की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर अपना परचम लहराएंगी। ऐसे खेलों का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के आयोजन से खेल को बढ़ावा मिलता है।
समारोह को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य मधुसूदन मणि त्रिपाठी, देसही देवरिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक पांडेय, सुकदेव प्रसाद त्रिपाठी पीजी कॉलेज भठही खुर्द के प्रबंधक ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र मिश्रा, प्रदीप दूबे, गुरुदत्त उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, लल्लन यादव, आलोक कुमार चौबे, प्रधान विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, मनोज तिवारी, अतुल तिवारी, रमेश राय, झुनेंद्र सिंह, नथुनी उपाध्याय, नृपेश उपाध्याय, गंधर्व उपाध्याय, दीपक, आंशु, आनंद, निलेश उपाध्याय, मुन्ना, चंचल, मुकेश, हरिकेश, यशवंत, उमेश, मंजेश तिवारी, आनंद उपाध्याय, विकास, दिलीप, अंबिकेश, विजय, प्रिंस, असलम, सन्नी आदि मौजूद थे। अंपायरिंग अजय साहा व पवन सिंह, कमेंट्री अरविंद मिश्र और रवि श्रीवास्तव ने की। स्कोरर हिमांशु श्रीवास्तव रहे। आयोजक विवेक उपाध्याय एवं राजा उपाध्याय ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed