फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Patient woman died due to not get ambulance in gorakhpur

नहीं मिली एंबुलेंस तो मां को ठेले पर अस्पताल लाया युवक, पर नहीं बच सकी जान

Wed, 13 May 2020 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 May 2020 09:57 AM IST
सार

  • बेटे ने लगाया आरोप, कहा- कंट्रोल रूम से कर्मचारियों ने एंबुलेंस खाली ना होने की बताई बात
  • जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन

विज्ञापन
Patient woman died due to not get ambulance in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के बीच एंबुलेंस नहीं मिली तो बेनीगंज शीशमहल की रहने वाली बीमार सावित्री देवी (70) को ठेले पर बेटा जिला अस्पताल ले आया। लेकिन दुर्भाग्य, जब तक अस्पताल पहुंचता, मां ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, फिर मृत घोषित कर दिया। सावित्री के शव को भी ठेले से ही लेकर जाना पड़ा।

विज्ञापन

 
लॉकडाउन में स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित है। स्थिति ऐसी हो गई है कि मरीजों को सरकारी एंबुलेंस तक नहीं मिल पा रही है। मंगलवार की सुबह सावित्री देवी को खून की उल्टी शुरू हुई तो छोटे बेटे सनी ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया।
विज्ञापन


सनी का आरोप है कि कंट्रोल रूम से कर्मचारियों ने एंबुलेंस खाली ना होने की बात बताई। इसके बाद मां को लेकर एक निजी अस्पताल गए। निजी अस्पताल बंद होने पर जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसी ठेले से मां का शव लेकर घर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि के लिए अमर उजाला ने भरसक प्रयास किया कि सही तथ्य सामने आ सके। एंबुलेंस के रीजनल मैनेजर अक्षित गुप्ता से बात भी की गई। वे चाहते तो एक मिनट में लॉग बुक चेक कराके बता देते लेकिन न जाने क्यों गोलमोल जवाब देकर रह गए।

गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि एडीएम से मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी। किसी को इस तरह दिक्कतें आ रही है, तो लोग मेरे सीयूजी नंबर-8005192660 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
लखनऊ 108 एंबुलेंस के रीजनल मैनेजर अक्षित गुप्ता ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कराई जाएगी। क्योंकि 108 नंबर पर जो भी कॉल आते हैं, उस पर हमारी टीम तत्काल रिस्पांस करती हैं। तय समय के मुताबिक एंबुलेंस मरीजों के पास भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed